{"_id":"6766b0ab150ba2928b077775","slug":"year-ender-2024-top-10-successful-directors-this-year-siddharth-anand-anees-bazmee-sukumar-2024-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2024: ये हैं इस साल के सफल निर्देशक, सीधे दर्शकों के दिलों में उतरीं इनकी फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Year Ender 2024: ये हैं इस साल के सफल निर्देशक, सीधे दर्शकों के दिलों में उतरीं इनकी फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 22 Dec 2024 09:56 AM IST
सार
Year Ender 2024: इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का धमाल रहा। कुछ बॉक्स ऑफिस पर खरी नहीं उतरीं, तो उनकी कहानियां दर्शकों को बेहद पसंद आईं। इसके पीछे निर्देशकों की मेहनत रही है।
विज्ञापन
1 of 10
सिनेमा के सफल निर्देशक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस साल एक्शन से लेकर हॉरर कॉमेडी और पौराणिक तक, अलग-अलग शैली की फिल्मों से सिनेमाघर गुलजार रहे। किसी की कहानी पसंद आई तो कुछ में सितारों का अभिनय दर्शकों के दिल में उतर गया। इन फिल्मों को बेहतर बनाने में जितनी मेहनत सितारों की रही है, उतनी ही निर्देशकों की भी रही। परदे के पीछे काम करने वाले ऐसे 10 निर्देशकों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इस साल कमाल किया।
2 of 10
प्रशांत वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @prasanthvarmaofficial
प्रशांत वर्मा
इस साल 12 जनवरी को फिल्म आई 'हनुमान'। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया। फिल्म में तेजा सज्जा ने लीड रोल अदा किया। यह फिल्म इस साल की मेगा हिट साबित हुई। साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी में भी फिल्म ने जमकर कमाई की। प्रशांत अब अपनी अगली फिल्म ‘जय हनुमान’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसके अलावा वे भारत की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म 'महाकाली' भी बना रहे हैं।
3 of 10
सिद्धार्थ आनंद
- फोटो : इंस्टाग्राम @ s1danand
सिद्धार्थ आनंद
इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'फाइटर' रिलीज हुई। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया। बीते वर्ष 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले सिद्धार्थ की यह फिल्म उतना कमाल तो नहीं कर सकी, लेकिन दर्शकों को पसंद आई और हिट रही।
किरण राव
इस साल आई फिल्म 'लापता लेडीज' ने भारतीय दर्शकों के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों का प्यार बटोरा है। यह फिल्म खबरों में भी खूब छाई रही। इसका निर्देशन किरण राव ने किया और इस कसौटी पर वे एकदम खरी उतरीं। उन्होंने भारतीय ग्रामीण परिवेश और महिलाओं की स्थिति को अपनी फिल्म में बखूबी दिखाया। यह फिल्म दो दुल्हनों के बदल जाने की मार्मिक कहानी पर आधारित है। इसे 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया। हालांकि, अगले राउंड में इसका चयन नहीं हो सकी और ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई।
नाग अश्विन
इस साल कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्म का निर्देशन करके नाग अश्विन ने खूब तारीफें बटोरी हैं। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दुलकर सलमान और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म साउथ और हिंदी बेल्ट, दोनों जगह खूब पसंद की गई। फिल्म को नाग अश्विन के ससुर यानी उनकी पत्नी प्रियंका दत्त के पिता ने अश्विन दत्त ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।