फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krushna Abhishek: खत्म हुआ कृष्णा अभिषेक-गोविंदा का सालों पुराना विवाद? सुर्खियों में कॉमेडियन का ताजा जवाब

Sun, 09 Apr 2023 10:00 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 09 Apr 2023 10:00 AM IST
सार

कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा संग सालों से चले आ रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने बयान से फैंस को खुश करते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Years old dispute with Krishna Abhishek maternal uncle Govinda over know comedian statement
गोविंदा-कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन-एक्टर कृष्णा अभिषेक का उनके सुपरस्टार मामा गोविंदा और मामी सुनीता आहूजा से मनमुटाव जगजाहिर है। काम के अलावा कृष्णा अपने पारिवारिक झगड़े को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, अब कृष्णा ने मामा-मामी संग रिश्ते में आई खटास पर खुलकर बात की है, जिसे जान ऐसा लग रहा है कि इनके बीच धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो रहा है।

Years old dispute with Krishna Abhishek maternal uncle Govinda over know comedian statement
कृष्णा अभिषेक-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अपनी अपकमिंग फिल्म 'फायर ऑफ लव - रेड' के पोस्टर और टीजर लॉन्च पर कृष्णा ने परिवार में चल रही समस्याओं के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने कहा, 'यह परिवार है। मैं उनसे प्यार करता हूं।' गौरतलब हो कि इस फिल्म में कृष्णा के साथ पायल घोष, कंचन भोर, कमलेश सावंत और भरत दाभोलकर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। कृष्णा को पिक्चर में पायल घोष संग रोमांस फरमाते देखा जाएगा। 

Bhojpuri: 'इच्छाधारी नागिन' बन भोजपुरी इंडस्ट्री में छाईं ये अभिनेत्रियां, इंतकाम देख कांपी दर्शकों की भी रूह

Years old dispute with Krishna Abhishek maternal uncle Govinda over know comedian statement
कृष्णा अभिषेक-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

'फायर ऑफ लव - रेड' के टीजर लॉन्च इवेंट में कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा और मामी सुनीता संग चल रहे पारिवारिक विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए साझा किया, 'जो भी कॉन्ट्रोवर्सीज आती हैं मैं ज्यादा देखता नहीं क्योंकि उसके पीछे ढेर सारा प्यार है। अगर मेरी मामी सुनीता मुझ पर गुस्सा हैं- मुझे लगता है कि यह बहुत सारा प्यार है। 

Varun-Natasha: फर्टिलिटी क्लिनिक नहीं गए थे वरुण धवन-नताशा, सच्चाई ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Years old dispute with Krishna Abhishek maternal uncle Govinda over know comedian statement
कृष्णा अभिषेक-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णा ने अपनी बात में जोड़ते हुए आगे कहा, 'अगर वह मुझसे नाराज हैं किसी बात से, गुस्सा करते हैं मुझसे तो यह ढेर सारा प्यार है, और अगर मैं नाराज हूं कुछ कहता हूं- यही प्यार है। तो यह सब पारिवारिक मामला है। यह सब प्यार है।'

Jaya Bachchan: अदाकारी से लेकर राजनीति तक ऐसे बढ़ा जया बच्चन की सफलता का 'सिलसिला', अकूत संपत्ति की हैं मालकिन

विज्ञापन
Years old dispute with Krishna Abhishek maternal uncle Govinda over know comedian statement
कृष्णा अभिषेक-गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि बीते दिन गोविंदा से भी उनके पारिवारिक मतभेद पर सवाल किया गया था, जिस पर एक्टर ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया था। बता दें कि गोविंदा और कृष्णा के बीच साल 2018 से मनमुटाव चल रहा है। दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे पर निशाना साधते देखे गए थे। हालांकि, अब दोनों इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आते हैं। वहीं, कृष्णा के ताजा बयान से लग रहा है कि परिवार में वापस से सबकुछ ठीक होने जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed