फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey Singh: यो यो हनी सिंह से गायब हुआ 'पॉप'! रैपर का सनसनीखेज बयान- जीवन में कर रहा हूं संघर्ष

Fri, 21 Apr 2023 06:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 21 Apr 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh Rapper singer says he is struggling as his songs are not working like before time changes
हनी सिंह - फोटो : social media

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड में 'पॉप' लाने वाले सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की दीवानगी वैसे तो देश के कोने-कोने में फैली हुई है। लेकिन इस समय सिंगर का समय खराब चल रहा है। ऐसा हमारा नहीं बल्कि खुद हनी सिंह का कहना है। इन दिनों हनी सिंग अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी उनकी लव लाइफ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, तो कभी उनके और उनकी टीम के ऊपर एफआईआर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन आज रैपर यो यो हनी सिंह अपने द्वारा किए गए खुलासे के कारण चर्चा में आ गए हैं।

Yo Yo Honey Singh Rapper singer says he is struggling as his songs are not working like before time changes
हनी सिंह - फोटो : social media
दरअसल, हनी सिंह ने खुलासा किया है कि वह इस समय संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि उनके गाने 10 साल पहले की तरह काम नहीं कर रहे हैं। संगीतकार ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वे उसी तरह की उम्मीद न करें, जो उन्होंने 10 साल पहले की थी। एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा, 'आज के समय में बहुत सारी समस्याएं हैं। मैं खुद संघर्ष कर रहा हूं क्योंकि मेरे गाने पहले की तरह काम नहीं कर रहे हैं। जब इंडिया टूर के लिए बुक माय शो द्वारा उनसे संपर्क किया गया, तो उन्होंने उनके नए एल्बम के रिलीज होने का इंतजार नहीं किया।'
Amitabh Bachchan: 'ए ट्विटर भइया! सुन रहे हैं?..' अमिताभ ने मजेदार अंदाज में एलन मस्क से वापस मांगा ब्लू टिक
 
Yo Yo Honey Singh Rapper singer says he is struggling as his songs are not working like before time changes
हनी सिंह - फोटो : social media
हनी सिंह ने यह भी बताया कि, 'बुक माय सो वालों ने मुझे बताया कि आपके पुराने गानों के आधार पर टिकट बेचे जा रहे हैं और सब कुछ बिक गया है। मैं बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहा हूं। जेन जेड और 30 साल के लोगों सहित हर कोई अभी भी उनके पुराने गानों पर झूम रहा है। उनके अनुसार आज के समय में उनके गाने काम नहीं करने का कारण यह है कि गानों की उम्र कम हो गई है और हर कोई अब हर दो से तीन हफ्ते में एक नए गाने मांगता है।' हनी सिंह ने यह भी कहा कि, 'इसलिए मैं हर महीने एक नया गाना रिलीज करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh Rapper singer says he is struggling as his songs are not working like before time changes
हनी सिंह - फोटो : social media

आपको बता दे, हनी सिंह और उनकी मैनेजिंग टीम के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। कहा जा रहा है कि मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। रैपर और उनकी टीम पर एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक से मारपीट करने, कैडनैपिंग और बंधक बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ और भी कई आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Yo Yo Honey Singh Rapper singer says he is struggling as his songs are not working like before time changes
हनी सिंह - फोटो : social media

इसके साथ ही पिछले दिनों हनी सिंह की लव लाइफ को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। इन खबरों में कहा जा रहा था कि हनी सिंह और टीना के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। बता दें हनी सिंह तलाकशुदा हैं। उनकी पूर्व पत्नी का नाम शालिनी तलवार हैं जिनका कोर्ट में केस भी चल रहा है। यो यो हनी सिंह को ब्राउन रंग, देसी कलाकार और लुंगी डांस जैसे गानों के लिए जाना जाता है।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने 'सैंपल-साइज' पर हो रही बहस पर किया रिएक्ट, बोलीं- हमें यह जारी रखने की जरूरत है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed