बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आगामी फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हैं।' इस फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा किया गया है, और यह धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। सिद्धार्थ अब तक देशभक्ति से भरी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इनमें शेरशाह, मिशन मजनू, वेब सीरीज भारतीय पुलिस बल और अब योद्धा शामिल है। अभिनेता ने देशभक्ति से जुड़े अपने किरदारों के लेकर हाल ही में बातचीत की है।
Yodha: देशभक्ति से जुड़ी फिल्में करने पर सामने आया सिद्धार्थ मल्होत्रा का बयान, बोले- वर्दी के प्रति है प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 12 Mar 2024 02:22 PM IST
सार
सिद्धार्थ मल्होत्रा से हाल ही में एक के बाद एक देशभक्ति वाली फिल्में करने के बारे में पूछा गया, तो इस पर उन्होंने कहा कि यह कोई सोच-समझकर उठाया गया कदम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन