फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजाक में किशोर कुमार की तीसरी पत्नी बन गईं थीं योगिता, 2 साल में तलाक देकर रचाई इस एक्टर से शादी

Tue, 13 Aug 2019 11:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 13 Aug 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Yogeeta Bali Birthday Special and her Life Facts kishore kumar
Kishore Kumar and Yogita Bali - फोटो : Social Media

बीते जमाने की एक्ट्रेस योगिता बाली 13 अगस्त 1952 को हुआ था। योगिता ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए अपने पहले पति किशोर कुमार को तलाक दिया था। किशोर-योगिता की शादी मात्र 2 साल ही चल पाई थी। इसके बाद उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से शादी रचाई थी।

Yogeeta Bali Birthday Special and her Life Facts kishore kumar
kishore kumar third wife

किशोर कुमार ने एक नहीं बल्कि चार-चार शादियां की थीं और उनमें से एक शादी तो उनकी मजाक-मजाक में ही हो गई थी। उनकी ये शादी खूब सुर्खियों में रही। बता दें कि उनकी ये शादी एक्ट्रेस योगिता बाली से हुई थी। योगिता बाली 70 और 80 के दशक की ऐसी हीरोइन थीं जिनके ना सिर्फ काम से सभी प्रभावित थे बल्कि उनकी खूबसूरती भी लोगों के दिलों पर छुरियां चला देती थी।
 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।

Yogeeta Bali Birthday Special and her Life Facts kishore kumar
yogita bali - फोटो : Social Media

योगिता बाली को करियर में वो सब मिला जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की। डेब्यू फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे स्टार का साथ मिला तो साथ ही उस दौर के सुपरस्टार रहे शत्रुघ्न सिन्हा, देव आनंद और संजीव कुमार के साथ भी योगिता बाली ने काम किया, लेकिन उनकी जिंदगी में जैसे ही किशोर कुमार की एंट्री हुई मानो सब कुछ बदल गया। किशोर कुमार के साथ योगिता बाली ने कई फिल्मों में काम किया जिन्हें खूब सराहा भी गया। काम करने के दौरान ही वो किशोर कुमार को दिल दे बैठीं। योगिता बाली किशोर कुमार के प्यार में इस कदर दीवानी हुईं कि जल्द ही उनसे शादी भी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yogeeta Bali Birthday Special and her Life Facts kishore kumar
yogita bali - फोटो : Social Media

सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन धीरे-धीरे किशोर कुमार और योगिता बाली के बीच अनबन की खबरें आने लगीं....और फिर वो वक्त आ गया जब दोनों अलग हो गए। किशोर कुमार के साथ योगिता बाली की शादी सिर्फ दो ही साल चली। अब किशोर कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर योगिता गंभीर थीं या नहीं ये तो वही जानें, लेकिन एक इंटरव्यू में किशोर कुमार ने खुलासा करते हुए कहा था कि योगिता बाली के साथ उनकी शादी सिर्फ एक मजाक थी क्योंकि योगिता बाली अपनी मां को लेकर ज्यादा पजेसिव थीं और शादी के लिए उन्होंने कभी गंभीरता नहीं दिखाई।

विज्ञापन
Yogeeta Bali Birthday Special and her Life Facts kishore kumar
bollywood flashback yogeeta bali

दोनों अलग हो गए पर शायद योगिता बाली को इसका जरा भी मलाल नहीं हुआ क्योंकि तलाक के एक साल बाद ही वो मिथुन चक्रवर्ती को अपना दिल दे बैठीं और उनसे शादी कर ली। कहा जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए योगिता बाली ने किशोर कुमार को तलाक दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed