फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: 'आपको इमरजेंसी देखनी चाहिए', कंगना रनौत ने प्रियंका गांधी से किया 'इमरजेंसी' देखने का आग्रह

Wed, 08 Jan 2025 12:09 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 08 Jan 2025 12:09 PM IST
सार

कंगना रनौत ने प्रियंका गांधी को अपनी फिल्म इमरजेंसी देखने का न्योता दिया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात संसद में हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि शायद वो फिल्म देखेंगी।

विज्ञापन
you should watch Emergency Kangana Ranaut urges Priyanka Gandhi to watch Emergency film based on Indira Gandhi
फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी फिल्म इमरजेंसी में भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म को देखने के लिए उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को भी न्योता भेजा है। कंगना की मुलाकात प्रियंका गांधी से संसद में हुई।

 
you should watch Emergency Kangana Ranaut urges Priyanka Gandhi to watch Emergency film based on Indira Gandhi
कंगना रनौत ने की प्रीति और यामी की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
प्रियंका गांधी से किया फिल्म देखने का आग्रह
कंगना ने बताया कि उस दौरान प्रियंका ने अपनी दादी को लेकर काफी बातें की। साथ ही प्रियंका अक्सर अपने भाषणों में अपनी दिवंगत दादी इंदिरा गांधी से प्रेरणा लेती हैं। कंगना ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी जी से संसद में मिली, पहली बात जो मैंने उनसे कही वो थी कि आपको इमरजेंसी देखनी चाहिए। उन्होंने कहा, हां शायद। मैंने कहा, आपको ये पसंद आएगी।
you should watch Emergency Kangana Ranaut urges Priyanka Gandhi to watch Emergency film based on Indira Gandhi
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना ने की फिल्म को लेकर बात
कंगना ने कहा, इंदिरा गांधी के किरदार में अपनी संवेदनशीलता और गहराई है। इसमें भारत में लगी इमरजेंसी का कार्यकाल को दिखाया गया है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यह एक घटना और एक व्यक्तित्व का बहुत ही संवेदनशील और समझदारी भरा चित्रण है। मैंने श्रीमती गांधी को गरिमा के साथ चित्रित करने का बहुत ध्यान रखा है।'

Movies 2025: साल 2025 लाया है एंटरटेनमेंट का शानदार डोज, जनवरी से अप्रैल तक रिलीज होंगी ये धासू फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
you should watch Emergency Kangana Ranaut urges Priyanka Gandhi to watch Emergency film based on Indira Gandhi
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
इंदिरा गांधी के बारे में जानने का मिला मौका
कंगना ने कहा कि इस फिल्म की रिसर्च के दौरान, मैंने उनकी पर्सनल लाइफ को पर बहुत फोकस किया। मैंने खुद से सोचा, एक व्यक्ति में और भी बहुत कुछ होता है। मैंने विशेष ध्यान रखा है, उन दिशाओं में भी नहीं जाना, क्योंकि जब महिलाओं की बात आती है, तो उन्हें हमेशा अपने आस-पास के पुरुषों के साथ उनके समीकरण और सनसनीखेज मुठभेड़ों तक ही सीमित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
you should watch Emergency Kangana Ranaut urges Priyanka Gandhi to watch Emergency film based on Indira Gandhi
कंगना रनौत - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'इमरजेंसी'
कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर काफी समय से विवाद चल रहा था। फिल्म आखिरकार इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े भी नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed