कोलकाता में 12 जनवरी 1863 को जन्मे स्वामी विवेकानंद का असली नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज पूरे देश में युवाओं का बोलबाला देखने को मिल रहा है। हर क्षेत्र में युवा बढ़चकर हिस्सा ले रहे है, ऐसे में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड में तमाम ऐसे अभिनेता, अभिनेत्रियां और निर्देशक हैं, जिन्होंने अपनी सोच और काबिलियत से सिनेमा को एक नया मुकाम दिया है। इस स्पेशल पैकेज में बात करते हैं कुछ ऐसे ही निर्देशकों की।
युवा दिवस 2020: इन निर्देशकों ने बदला बॉलीवुड, लेकिन आसानी से नहीं मिली सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयान मुखर्जी
डेब्यू फिल्म: वेक अप सिड
साल: 2009
15 अगस्त 1983 को जन्मे अयान मुखर्जी बॉलीवुड के उन निर्देशकों में शुमार है, जो हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते नजर आते हैं। कभी इसमें सफलता मिलती है तो कभी असफलता लेकिन हार नहीं मानते। अयान ने 2009 में फिल्म वेक अप सिड से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। फिल्म में रणबीर कपूर और कोंकणा सेन मुख्य किरदार में थे। फिल्म को सभी ने काफी पसंद किया था। इसके बाद रणबीर के साथ ही अयान ने फिल्म ये जवानी है दीवानी बनाई। अब अयान की अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
इम्तियाज अली
डेब्यू फिल्म: सोचा न था
साल: 2005
16 जून 1971 को इम्तियाज अली का जन्म हुआ था। 2005 में इम्तियाज ने फिल्म सोचा न था से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन जब वी मेट, रॉकस्टार, हाईवे, तमाशा और लव आजकल जैसी फिल्मों से इम्तियाज ने साबित कर दिया की उनके निर्देशन में कितना दम है। इम्तियाज अली की अगली फिल्म लव आजकल 2 है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
जोया अख्तर
डेब्यू फिल्म: लक बाय चांस
साल: 2009
14 अक्टूबर 1972 को जोया अख्तर का जन्म हुआ था। जावेद अख्तर की बेटी और फरहान अख्तर की बहन हैं जोया अख्तर। जोया अख्तर ने साल 2009 में फिल्म लक बाय चांस के साथ बतौर निर्देशक बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला, लेकिन इसके बाद जोया की कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं गई। जोया की लिस्ट में जिंदगी न मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, लस्ट स्टोरीज और मेड इन हेवन शामिल है। इसके साथ ही 2019 में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की सुपर हिट फिल्म गली ब्वॉय को भी जोया ने ही निर्देशित किया है।
रोहित शेट्टी
डेब्यू फिल्म: जमीन
साल: 2003
बतौर निर्देशक रोहित शेट्टी की शुरुआत बॉलीवुड में भले ही थोड़ी हलकी रही हो। लेकिन रोहित शेट्टी ने आज एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। रोहित शेट्टी बॉलीवुड के अकेले ऐसे निर्देशक है, जिन्होंने कॉप यूनिवर्स बनाया है। अजय देवगन को सिंघम बनाने के बाद रोहित शेट्टी ने रणवीर को सिंबा बनाया और अब अक्षय कुमार को सूर्यवंशी बनाने की तैयारी जारी है। बता दें कि रोहित शेट्टी ने एक तरफ जहां जोरदार एक्शन फिल्में बनाईं हैं तो वहीं दर्शकों को पेट पकड़कर लोटने को भी मजबूर किया है। रोहित की हिट फिल्मों में सिंघम सीरीज, सिंबा, गोलमाल सीरीज और चेन्नई एक्सप्रेस शामिल है।