फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का शर्मा खेलती नजर आएंगी क्रिकेट, इस भारतीय महिला क्रिकेटर की बायोपिक में करेंगी काम

Sat, 11 Jan 2020 05:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 11 Jan 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma To Play The Role of Cricketer Jhulan Goswami in Her Biopic Says Reports
अनुष्का शर्मा, झूलन गोस्वामी - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कुछ वक्त से बड़े पर्दे से नदारद हैं। ऐसे में उनके फैन्स उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। फैन्स को अब इंतजार है तो बस अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म के अनाउंसमेंट का। लेकिन हो सकता है कि ये नया साल अनुष्का के फैन्स का इंतजार खत्म कर दे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा जल्द ही दोबारा फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Anushka Sharma To Play The Role of Cricketer Jhulan Goswami in Her Biopic Says Reports
anushka sharma - फोटो : anushka sharma

बॉलीवुड में बायोपिक्स बनाने का ट्रेंड चल रहा है। सबसे ज्यादा इन दिनों क्रिकेटर्स पर बायोपिक्स बनाई जा रही हैं। ऐसे में अब भारतीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी पर भी बायोपिक बनने जा रही है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में झूलन का किरदार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा निभाने जा रही हैं। हालांकि इस बारे में अब तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Anushka Sharma To Play The Role of Cricketer Jhulan Goswami in Her Biopic Says Reports
anushka sharma - फोटो : social media

एक्स्ट्रा टाइम की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शर्मा इस फिल्म में झूलन का किरदार निभाने वाली हैं। अनुष्का इससे पहले साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म को इतनी सक्सेस नहीं मिल पाई थी। फिल्म में अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी नजर आए थे। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma To Play The Role of Cricketer Jhulan Goswami in Her Biopic Says Reports
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

अनुष्का के फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह फिल्म 'जीरो' का फ्लॉप होना बताया जा रहा था। हालांकि अभिनेत्री का कहना था कि वो कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेना चाहती थीं। अनुष्का का कहना था कि वो अब इस मुकाम पर पहुंच गई हैं कि वो अपने हिसाब से फिल्म का चयन कर सकें। वो केवल समय बिताने के लिए फिल्में नहीं करना चाहती हैं। 

विज्ञापन
Anushka Sharma To Play The Role of Cricketer Jhulan Goswami in Her Biopic Says Reports
anushka virat - फोटो : social media

साथ ही अनुष्का का ये भी कहना था कि 'परी', 'जीरो' और 'सुई धागा' जैसी फिल्में करने के बाद उन्हें थोड़े आराम की जरूरत थी। जिसके लिए उन्होंने साल 2019 में ब्रेक लिया और अपने पति और परिवार के साथ समय बिताया। हाल ही में नए साल के आगाज के दौरान अनुष्का और विराट स्विट्जरलैंड की वादियों में नया साल मनाने पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed