फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Armaan Malik: शादीशुदा होने के बाद भी कैसे एक-दूजे के हो गए अरमान-कृतिका, ऐसा था पहली पत्नी का रिएक्शन

Fri, 03 Feb 2023 10:47 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 03 Feb 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youtuber Armaan Malik Payal And Kritika Malik Love story Know how he did second marriage
अरमान, कृतिका, पायल - फोटो : social media

यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले एक्टर अपनी दो पत्नियों और फिर दोनों पत्नियों के एक-साथ प्रेग्नेंट होने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अरमान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वे फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-बड़े अपडेट भी शेयर करते रहते हैं। अरमान जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं। दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों के साथ वे फोटोज और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि शादीशुदा अरमान को कृतिका कैसे दिल दे बैठी थीं। क्या इसमें उनकी पहली पत्नी पायल की रजामंदी थी? आइए जानते हैं पढ़िए...

Youtuber Armaan Malik Payal And Kritika Malik Love story Know how he did second marriage
अरमान, कृतिका, पायल - फोटो : social media

अरमान मलिक की दो पत्नियां हैं पहली कृतिका और दूसरी पायल। पहले ही अपनी दो शादियों को लेकर अरमान को सोशल मीडिया पर जमकर आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जो तीनों को खूब प्यार देते हैं। ऐसे में हालही में अरमान ने अपनी पत्नियों के बारे में मीडिया से एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बातचीत की। साथ ही, यह भी  बताया कि पायल के बाद कृतिका कैसे उनकी जिंदगी में आईं और तीनों एक साथ किस तरह से रहते हैं।


यह भी पढ़ें: ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सिड-कियारा की शादी और ऐसे दिखेंगे भोला के विलेन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Youtuber Armaan Malik Payal And Kritika Malik Love story Know how he did second marriage
अरमान, कृतिका, पायल - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 अक्टूबर 1991 को दिल्ली में जन्मी पायल की मुलाकात साल 2011 में अरमान से हुई थी। पायल जिस बैंक में काम करती थीं वहीं अरमान का खाता था। अपने बैंक के काम के सिलसिले में अरमान की पायल से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार का परवान चढ़ गया और दोनों ने उसी साल शादी के बंधन में बांध गये थे। पायल मलिक और अरमान को एक बेटा चिरायू मलिक भी है। इसी दौरान उनकी कहानी में एंट्री होती है दूसरी पत्नी कृतिका की।


यह भी पढ़ें: एयर होस्ट्रेस संग थिरके अक्षय-इमरान, वायरल वीडियो में जमकर दिखाए डांस मूव्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Youtuber Armaan Malik Payal And Kritika Malik Love story Know how he did second marriage
अरमान, कृतिका, पायल - फोटो : social media

पायल और अरमान के बेटे चिरायू के जन्मदिन पर पायल ने अपनी दोस्त कृतिका को इनवाइट किया था। 20 मार्च 1994 को दिल्ली में जन्मी कृतिका अरमान और पायल के घर पार्टी में पहुंची थीं। यहां फोटो लेने के चलते कृतिका और अरमान का नंबर एक्सचेंज हो गया। इसके बाद दोनों की बात होने लगी तो वहीं कुछ समय बाद कृतिका कुछ मुसीबत में फंस गईं जहां अरमान ने उनकी मदद की। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। और अरमान ने कृतिका को प्रपोज कर दिया। इतना ही नहीं पायल को बिना बताए कृतिका ने चुपचाप अरमान से 2018 में कोर्ट मैरिज कर ली। जब यह बात पायल को पता चली तो उन्हें काफी गहरा सदमा लगा था। और यही बात पायल के परिवार को पता लगी तो वह तुरंत पायल को अपने घर ले गए थे।

यह भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़ संन्यासी बने शैलेश लोढ़ा? माथे पर भस्म और पीले कपड़ों में तस्वीर वायरल

विज्ञापन
Youtuber Armaan Malik Payal And Kritika Malik Love story Know how he did second marriage
मलिक परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

पायल तकरीबन एक साल तक अपने परिवार के साथ रही थीं। तो वहीं पायल ने बताया की, 'हमने 8 साल साथ बिताया। तो जब मैं अरमान को छोड़कर गई तो एक-एक पल काटना मुश्किल हो गया था। अरमान-कृतिका रोते थे और मैं भी रोती थी। पायल बताती है की मेरी फैमिली ने मेरा फोन छीन लिया था'।

यह भी पढ़ें: राखी सावंत ने पति पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- मुझे सीढ़ी बनाकर सुपरस्टार बने आदिल खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed