फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूट्यूबर सुरिया देवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 'बिग बॉस' तमिल की एक्स कंटेस्टेंट ने की थी शिकायत

Thu, 23 Jul 2020 04:25 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 23 Jul 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
YouTuber Suriya Devi arrested for cyeberbullying complaint Vanitha Vijaykumar
सुरिया देवी, वनीता विजयकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर यूट्यूबर सुरिया देवी (Suriya Devi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिग बॉस तमिल सीजन तीन की कंटेस्टेंट वनीता विजयकुमार (Vanitha Vijaykumar) ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। वनीता ने सुरिया पर सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

YouTuber Suriya Devi arrested for cyeberbullying complaint Vanitha Vijaykumar
वनीता विजयकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वनीता ने सुरिया के अलावा निर्माता रविंद्रन के खिलाफ भी शिकायत की है। वनीता का कहना है कि वो सुरिया की वजह से डर के माहौल में जी रही हैं। 14 जुलाई को उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुरिया देवी को हिरासत में ले लिया है और मामले में अभी जांच जारी है।

YouTuber Suriya Devi arrested for cyeberbullying complaint Vanitha Vijaykumar
वनीता विजयकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले सुरिया देवी ने भी वनीता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। यह सब वनीता और पीटर पॉल की शादी के तुरंत बाद हुआ था। पीटर पॉल की पत्नी एलिजाबेथ हेलेन ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा था कि वो अभी भी शादीशुदा है और उनके दो बच्चे हैं। एलिजाबेथ ने पीटर पर आरोप लगाया कि बिना तलाक दिए उसने वनीता से शादी कर ली। विवादों की वजह से पीटर पॉल और वनीता की शादी की चर्चा चारों ओर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
YouTuber Suriya Devi arrested for cyeberbullying complaint Vanitha Vijaykumar
सुरिया देवी - फोटो : सोशल मीडिया

सोलवाथेलम उन्माई शो की होस्ट लक्ष्मी रामकृष्ण, अभिनेत्री कस्तूरी शंकर, निर्माता रविंद्रन और सुरिया देवी ने एलिजाबेथ का समर्थन किया। उन्होंने वनीता और पीटर के खिलाफ खुलकर बात की। जल्द ही इस वजह से दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चल पड़ा।

विज्ञापन
YouTuber Suriya Devi arrested for cyeberbullying complaint Vanitha Vijaykumar
सुरिया देवी - फोटो : सोशल मीडिया

वनीता ने सुरिया देवी पर उनकी शादी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। वनीता ने कथित तौर पर कस्तूरी और लक्ष्मी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़ाई की और ट्विटर छोड़ दिया। वनीता ने यह भी आरोप लगाया कि सुरिया देवी के अपशब्दों की वजह से उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। 

सुशांत सुसाइड केस: कंगना रनौत को पूछताछ के लिए बुलाए जाने को लेकर मुंबई पुलिस एकमत नहीं, सामने आई बातचीत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed