फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Pathak: वेटर का किया काम...अगरबत्ती बेचीं! हिंदुस्तानी भाउ बनने तक विकास पाठक ने किया कठिन संघर्ष

Sat, 06 Aug 2022 10:09 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
youtuber vikas pathak birthday special know the unknowm fact of hindustani bhau life and career
विकास पाठक - फोटो : insta

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर विकास पाठक 6 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। वह अपनी वीडियोज की वजह से हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर हो चुके हैं और ज्यादातर लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं। उनकी यूट्यूब पर लंबी फैन फॉलोइंग है और अपने वीडियोज के माध्यम से वह राजनीति से जुड़े कई मुद्दों तक पर अपनी राय रख नजर आते हैं। उनका हर एक वीडियो आते ही छा जाता है। हालांकि उनका यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाउ बनने तक का सफर आसान नहीं रहा। तो चलिए जानते हैं विकास पाठक के बारे में।

youtuber vikas pathak birthday special know the unknowm fact of hindustani bhau life and career
Hindustani Bhau - फोटो : twitter

बिग बॉस में  आ चुके हैं नजर
यूट्यूबर विकास पाठक को उनके संजय दत्त वाले स्टाइल और कॉमेडी के लिए तो जाना ही जाता है साथ ही वह अपने मुखर राय अंदाज के लए भी पहचाने जाते हैं। यही वजह रही कि उन्हें बिग बॉस 13 में भी बुलाया गया था। बिग बॉस के कंटेस्टेंट बनने के दौरान भी विकास ने अपने वायरल कंटेंट से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

youtuber vikas pathak birthday special know the unknowm fact of hindustani bhau life and career
Hindustani Bhau - फोटो : twitter

विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाउ के वीडियो और फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बने रहते हैं। उनके लाखों से ऊपर सब्सक्राइबर हैं। हालांकि उनके लिए यह राह आसान नहीं थी। विकास पाठक ने बिग बॉस के दौरान ही बताया था कि 'जब वह छोटे थे तो उनके पिता की नौकरी चली गई थी, जिसके बाद उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए विकास पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी आई थी और उनकी पढ़ाई तक छूट गई। रिपोर्ट की मानी जाए तो विकास पाठक ने घर का खर्च चलाने के लिए वेटर की नौकरी के अलावा अगरबत्तियां तक बेचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
youtuber vikas pathak birthday special know the unknowm fact of hindustani bhau life and career
विकास पाठक - फोटो : social media

विकास पाठक मुंबई के रहने वाले हैं और मूलरूप से मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास यूट्यूबर बनने से पहले मुंबई के लोकल अखबार में क्राइम रिपोर्टर थे। क्राइम पत्रकारिता के लिए उन्हें साल 2011 में बेस्ट चीफ क्राइम रिपोर्टर का खिताब मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed