फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति ने पीट-पीटकर इस पूर्व मिस वर्ल्ड का कर दिया था बुरा हाल, तलाक के बाद ऐसे कर रहीं गुजारा

Sun, 07 Oct 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
yukta mukhi birthday special life story
yukta mukhi

पूर्व विश्व सुंदरी युक्ता मुखी 39 साल की हो गई हैं। युक्ता मुखी ने साल 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने इसी साल विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया। युक्ता का जन्म 1979 में बेंगलुरु के एक सिंधी परिवार में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश दुबई में हुई। साल 1986 में युक्ता की फैमिली मुंबई लौट आई थी। 

yukta mukhi birthday special life story
युक्ता मुखी

मुंबई आकर युक्ता की मां ने सांता क्रूज में एक ग्रूमिंग सैलून खोल लिया, वहीं उनके पिता कपड़े की एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर बन गए। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद युक्ता के लिए बॉलीवुड के दरवाजे अपनेआप खुल गए। साल 2002 में उनकी पहली फिल्म 'प्यासा' रिलीज हुई। जिसमें युक्ता के साथ आफताब शिवदासानी थे।

yukta mukhi birthday special life story
युक्ता मुखी

युक्ता मुखी की लंबाई 6.1 फीट है। माना जाता है युक्ता की लंबाई ही बॉलीवुड में उनकी असफलता की वजह बनी। कई फिल्में करने के बाद भी युक्ता का करियर ज्यादा ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। धीरे-धीरे उन्हें फिल्में मिलना पूरी तरह बंद हो गया। करियर में कुछ खास ना होता देख युक्ता मुखी ने 2008 में न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yukta mukhi birthday special life story
युक्ता मुखी

युक्ता मुखी की शादी के 5 साल बाद साल 2013 में एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर पहली बार तो यकीन ही नहीं हुआ। युक्ता मुखी ने अपने पति प्रिंस तुली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज इस एफआईआर में उन्होंने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक सेक्स जैसे गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन
yukta mukhi birthday special life story
yukta mukhi

एक इंटरव्यू में युक्ता मुखी ने कहा था कि उनका पति उन्हें जानवरों की तरह पीटता था। उसकी फैमिली नहीं चाहती थी कि वो फिल्मों में काम करें। मामला कोर्ट तक पहुंचा और जून 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। युक्ता मुखी का एक बेटा है जिसकी कस्टडी युक्ता के पास ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed