फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन हसीनाओं पर आया था 'सिक्सर किंग' का दिल, एक की तो हाल ही में हुई शादी

Wed, 12 Dec 2018 09:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh birthday special love affair with bollywood celebrities
yuvraj singh - फोटो : amar ujala

क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से खास कनेक्शन रहा है। इन्हीं में एक खिलाड़ी हैं युवराज सिंह। 'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर युवराज के रोमांस के किस्से दुनियाभर में मशहूर हैं। 12 दिसंबर 1981 को जन्मे युवराज सिंह ने साल 2015 में एक्ट्रेस हेजेल कीच से शादी कर ली लेकिन उससे पहले बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ उनका लंबा अफेयर रहा है।

yuvraj singh birthday special love affair with bollywood celebrities
yuvraj singh, kim sharma - फोटो : file photo

युवराज सिंह की सबसे चर्चित जोड़ी मोहब्बतें फिल्म से चर्चा पाने वाली एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ रही। युवराज और किम करीबन 4 साल तक साथ रहे। 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है युवराज की मां शबनम सिंह किम को पसंद नहीं करती थीं। युवराज ने मां की बात मानी और उनका साथ छोड़ दिया।

yuvraj singh birthday special love affair with bollywood celebrities
yuvraj singh, deepika - फोटो : file photo

साल 2007 में युवराज सिंह अपने करियर की ऊंचाईयों पर थे। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान धमाकेदार बल्लेबाजी से वो खासे चर्चा में रहे और ज्यादातर भारतीय महिलाओं के चहेते बन गए थे। दीपिका पादुकोण के साथ युवी की नई रोमांटिक जोड़ी की चर्चा होने लगी। दीपिका, युवराज का मैच देखने स्टेडियम पहुंचने लगीं लेकिन जल्द ही ये जोड़ी टूट गई। युवराज से अलग होने के बाद दीपिका का अफेयर रणबीर कपूर के साथ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh birthday special love affair with bollywood celebrities
yuvraj singh, preity zinta - फोटो : file photo

दीपिका के साथ जोड़ी टूटने के बाद युवराज सिंह एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के करीब आए। इसके पीछे का कारण था आईपीएल। प्रीति जिंटा किंग्स इलेवन पंजाब टीम की सहमालकिन हैं और युवराज उनकी टीम में शामिल थे। मैच के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, हालांकि दोनों ने इसे महज दोस्ती करार दिया लेकिन मैदान के बाहर चर्चाएं कुछ और ही थी।

विज्ञापन
yuvraj singh birthday special love affair with bollywood celebrities
yuvraj singh, riya sen - फोटो : file photo

युवराज सिंह हमेशा महिलाओं के बीच दुलारे रहे हैं। एक्ट्रेस रिया सेन के साथ भी युवराज सिंह के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों साथ-साथ काफी दिखे हालांकि अपने रिश्ते पर दोनों ने कभी कुछ नहीं बोला। बाद में यह जोड़ी भी अलग हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed