बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर प्रसिद्धि पाने वाले एक्टर शक्ति कपूर लंबे अरसे बाद फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ गोविंदा भी थे। दोनों की जोड़ी एक वक्त बॉलीवुड में धमाल मचा चुकी है हालांकि रंगीला राजा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर की पिछली कुछ फिल्मों ने शानदार कमाई की है। सक्सेस को एन्जॉय कर रहीं श्रद्धा के साथ शक्ति कपूर कई बार दिखाई दिए।
एयरपोर्ट पर मिलते ही युवराज सिंह ने की ऐसी डिमांड, शक्ति कपूर बोले- 'आऊ, लोलिता...'
हाल ही में शक्ति कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर युवराज सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी मुलाकात एयरपोर्ट पर शक्ति कपूर से हुई। जहां युवराज सिंह ने शक्ति कपूर के साथ एक वीडियो शेयर किया।
वीडियो में युवराज सिंह कहते हैं कि 'मैं अभी रॉकस्टार से मिला हूं। सर (शक्ति कपूर), आप कोई मैसेज देना चाहेंगे।' जिस पर शक्ति कपूर कहते हैं कि 'युवराज मैं तुमसे प्यार करता हूं। तुम्हारे सारे फैन तुम्हें फिर से छक्के मारते हुए देखना चाहते हैं।' जिस पर युवराज सिंह शक्ति कपूर से उनका फेमस डायलॉग बोलने के लिए कहते हैं। युवराज की डिमांड को भला शक्ति कपूर कैसे मना कर सकते थे और कहते हैं, 'आऊ लोलीता...'।
That epic line ! When u get to meet the all time rockstar !!’ Aooooo lalitaaa 😄😅👍 @shaktikapoor
A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial) on
बॉलीवुड में करीब पांच दशक गुजारने वाले शक्ति कपूर ने अपने करियर में खलनायक के काफी किरदार निभाए हैं लेकिन अब शक्ति कपूर ने तय किया है कि वो उन फिल्मों का हिस्सा नही बनेंगे, जिनमें रेप सीन होगा। शक्ति कपूर ने कहा, 'मैं उस दौर को बहुत याद करता हूं। मुझे उस दौर का दूसरा प्राण, दूसरा अमजद खान और दूसरा प्रेम चोपड़ा देखना है। उस दौर के विलेन की क्या अदा होती थी जब वो फिल्म में एंट्री करते थे। एक स्टाइल होता था। उस दौर में हर फिल्म में रेप सीन होते थे। मुझे संक्षेप में इस तरह कहानी बताई जाती कि आपके फिल्म में तीन रेप सीन हैं, चार फाइट हैं और क्लाइमेक्स में हीरो आपको मार देता है।'
शक्ति कपूर कहते हैं, 'रेप से पहले विलेन की खूंखार हंसी। ऐसा कभी होता है क्या? मुझे बहुत अजीब लगता था। अब रेप सीन की फिल्म आई तो फिल्म ही छोड़ दूंगा।' शक्ति कपूर को पहले विलेन और 90 के दशक में बतौर कॉमेडी एक्टर दर्शकों ने अपनाया।
