{"_id":"5d175b428ebc3e3c6c03977e","slug":"yuvraj-singh-do-his-acting-debut-with-the-office-after-retirement-to-international-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट के बाद जॉब के लिए 'इंटरव्यू' देने पहुंचे युवराज, एक्टिंग में दी बड़े एक्टर्स को मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिटायरमेंट के बाद जॉब के लिए 'इंटरव्यू' देने पहुंचे युवराज, एक्टिंग में दी बड़े एक्टर्स को मात
Sat, 29 Jun 2019 07:01 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 29 Jun 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था तो उनके फैंस के चेहरे उतर गए थे। अब उनके फैंस के लिए गुडन्यूज है। क्रिकेट के बाद अब एक नई फील्ड में युवराज सामने आए हैं। इसे जानने के बाद उनके फैंस हैरान हो जाएंगे और उनका उत्साह भी बढ़ जाएगा।
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया में चल रही रिपोट्स की मुताबिक युवराज सिंह क्रिकेट के मैदान के बाद अब फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वह एक ऑफिस में जॉब के लिए इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। युवराज के इस फनी वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
संन्यास लेने के दौरान युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
इस वीडियो में युवराज के साथ एक्टर गोपाल दत्त और मुकुल चड्ढा नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोट्स की मानें तो युवराज सिंह का ये वेब शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाला है। उनके इस शो का नाम द ऑफिस है। युवराज के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Yuvi Retires. Chaddha Hires. Will he take up the Wilkins Chawla Challenge? #TheOfficeIndia@YUVSTRONG12 @mukulchadda @thegopaldatt pic.twitter.com/DzJQ6pNJzG
— Hotstar Specials (@HotstarSpecials) June 29, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh
- फोटो : pti
खास बात ये है कि क्रिकेट स्टेडियम में अपने चौकों-छक्कों से फैंस का दिल जीने वाले युवराज सिंह इससे पहले भी फिल्मी पर्दे पर नजर आ चुके हैं। खबरों की मानें तो क्रिकेट से संन्यास के बाद युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था। उनकी ही एक फिल्म में युवराज सिंह ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है।
विज्ञापन
yuvraj singh
- फोटो : file photo
वहीं टीम इंडिया के ऐसे एक नहीं बल्कि कई खिलाड़ी हैं जो बॉलीवुड समेत क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने वालों में विदेशी खिलाड़ियों की भी कमी नहीं है। जिससे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।