बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानि सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। तस्वीर से कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेत्री ने सगाई कर ली है, लेकिन इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सोनाक्षी सिन्हा का नाम बीते कुछ दिनों से अभिनेता जहीर इकबाल के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने कई बार इसे सिर्फ दोस्ती का नाम देकर टाल दिया। लेकिन वो कहते हैं न इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता। कुछ ऐसा ही इनके साथ भी हुआ है।
Social Media: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने अपने रिश्ते पर लगाई मोहर! सबके सामने बोल दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 2 जून को सोनाक्षी सिन्हा का बर्थडे था। ऐसे में भला उनके दोस्त जहीर इकबाल कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के जन्मदिन से संबंधित एक पोस्ट शेयर किया। हालांकि पोस्ट कुछ लेट जरूर है, लेकिन उसमें लिखी प्यार भरी लाइनें पढ़कर सोनाक्षी को जहीर पर प्यार आ रहा है। जहीर ही पोस्ट पढ़कर ऐसा लग रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर सोनाक्षी के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो सोन्ज...मुझे ना मारने के लिए थैंक्यू...आई लव यू...आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, प्यार और खुशियां यूं ही मिलती रहें।' सोनाक्षी ने जहीर के वीडियो पर कमेंट किया- थैंक यू...लव यू और अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं। जहीर की इस पोस्ट पर तमाम सेलिब्रिटीज ने खूब प्यार बरसाया है।
View this post on Instagram
A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)
सोनाक्षी और जहीर पिछले काफी समय से एकसाथ नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों दोनों को एक शादी में साथ में देखा गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी और जहीर एकसाथ फिल्म डबल एक्सएल में नजर आने वाले हैं। बता दें कि जहीर ने सलमान खान की फिल्म 'द नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।