फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi-Zaheer: 'यह दिन,यह पल...' जहीर ने साझा की सात साल पहले की तस्वीर, 2017 में हुई थी सोनाक्षी से मुलाकात

Mon, 08 Jul 2024 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 08 Jul 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
Zaheer Iqbal shared a picture from their dating days and expressed his love for his wife Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करके उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया है। उनकी शादी रजिस्टर थी। सोनाक्षी-जहीर की शादी में उनकी फैमिली और करीबी दोस्त मौजूद थे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान की शादी को अभी कुछ ही दिन हुए हैं, और अभिनेत्री के पति जहीर ने अपने डेटिंग के दिनों की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं।

Zaheer Iqbal shared a picture from their dating days and expressed his love for his wife Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

 जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा के साथ साल 2017 की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। रोमांटिक तस्वीर में सोनाक्षी काले रंग की टैंक टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं, जबकि जहीर डेनिम शर्ट पहने हुए हैं। जहीर की गर्दन पर हाथ रखे हुए सोना चेहरे पर मुस्कान के साथ उन्हें प्यार से देख रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

Zaheer Iqbal shared a picture from their dating days and expressed his love for his wife Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

कैप्शन में जहीर ने बताया कि उन्हें इस पल के दौरान पता चला कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं। उन्होंने लिखा, "यह दिन। यह पल। यह एहसास। मुझे पता था कि यह हमेशा के लिए है। #2017।" जहीर के प्यार भरे पोस्ट के जवाब में उनकी पत्नी ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रशंसा व्यक्त की। कई दिल वाली इमोजी का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी जान!!! अभी भी एक-दूसरे के प्यार में हैं... यह कभी बंद न हो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaheer Iqbal shared a picture from their dating days and expressed his love for his wife Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल वेडिंग फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम

 इस पोस्ट पर प्रशंसकों ने भी सोनाक्षी और जहीर पर ढेर सारा प्यार लुटाया । एक व्यक्ति ने कहा, "आप दोनों वाकई कपल गोल दे रहे हैं," जबकि दूसरे ने कहा, "आप लोग मुझे प्यार में विश्वास दिलाते हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "वाह मेरे प्यारे। आप दोनों साथ में कितने अच्छे लगते है।," और कई फैंस ने उन्हें "प्यारा", "पसंदीदा" और "परफेक्ट" जैसे शब्दों का का टैग दिया है।

विज्ञापन
Zaheer Iqbal shared a picture from their dating days and expressed his love for his wife Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

 वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘काकुड़ा’ में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की थी। ’काकुड़ा’ में सोनाक्षी सिन्हा के साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी नजर आएंगे।

Celebs: गांव की मिट्टी की खुशबू के साथ सपने लिए मायानगरी पहुंचे ये सितारे, काबिलियत के दम पर अभिनय से जीता दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed