सब्सक्राइब करें

500 Crore Club: सबसे तेज पांच सौ करोड़ कमाने वाली फिल्मों में 'कल्कि' शामिल, सूची में शीर्ष पर प्रभास का कब्जा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 08 Jul 2024 12:36 PM IST
विज्ञापन
Fastest 500 crore Club films india all languages Kalki 2898 AD Baahubali 2 kgf 2 rrr jawan animal pathaan
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। फिल्म की कमाई की फिलहाल रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। दूसरे सप्ताहांत में फिल्म के कलेक्शन में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। इसके साथ ही फिल्म ने महज 11 दिनों में ही सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 507 करोड़ का कारोबार कर डाला। इससे पहले भी कई फिल्मों ने इस प्रतिष्ठित क्लब में अपनी जगह बनाई है, आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...


Prabhas: क्या 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के बाद शादी करने जा रहे प्रभास? अभिनेता की चाची ने दिया यह जवाब

Trending Videos
Fastest 500 crore Club films india all languages Kalki 2898 AD Baahubali 2 kgf 2 rrr jawan animal pathaan
बाहुबली 2 - फोटो : एक्स
बाहुबली 2

इस सूची में पहले नंबर पर बाहुबली 2  है। एसएस राजामौली की यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में थे। रिलीज होते ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। फिल्म को भारत में (सभी भाषाओं को मिलाकर) 500 करोड़ की कमाई करने में महज एक हफ्ते का समय लगा था। हिंदी भाषा में 247 करोड़, तेलुगु में 203 करोड़ तमिल में 64 करोड़ और मलयालम भाषा में 25 करोड़ रुपये का कारोबार के साथ फिल्म ने सात दिन में कुल 539 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fastest 500 crore Club films india all languages Kalki 2898 AD Baahubali 2 kgf 2 rrr jawan animal pathaan
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : एक्स
केजीएफ चैप्टर 2

फैंस के बीच रॉकिंग स्टार के नाम से मशहूर यश की सबसे कामयाब फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने में सफल रही थी। दक्षिण राज्यों के साथ फिल्म हिंदी पट्टी में भी दमदार कलेक्शन करने में सफल रही थी। फिल्म ने महज एक हफ्त में ही 500 करोड़ का कारोबार कर डाला था। सभी भाषाओं को मिलाकर इस फिल्म ने सात दिनों में 523.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Fastest 500 crore Club films india all languages Kalki 2898 AD Baahubali 2 kgf 2 rrr jawan animal pathaan
आरआरआर - फोटो : एक्स
आरआरआर

इस सूची में एसएस राजामौली की एक और फिल्म आरआरआर का नाम शामिल है। फिल्म को पूरी दुनिया में काफी ज्यादा सराहा गया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन शानदार था। 500 करोड़ क्लब तक पहुंचने में इस फिल्म को आठ दिनों का समय लगा था। इस फिल्म ने आठ दिन में सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 509.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Fastest 500 crore Club films india all languages Kalki 2898 AD Baahubali 2 kgf 2 rrr jawan animal pathaan
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
कल्कि 2898 एडी

सबसे तेज 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में अब कल्कि का नाम भी शामिल हो गया है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज 11 दिनों में यह कारनामा कर दिखाया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में सभी भाषाओं को मिलाकर 414.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल्कि 2898 एडी ने नौवें दिन 16.7 करोड़ रुपये 10वें दिन 34 करोड़ और 11वें दिन 44.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 510.05 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed