फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: इन सितारों को भरना पड़ा प्यार का जुर्माना, दांव पर लग गया था करियर

Mon, 08 Jul 2024 01:14 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 08 Jul 2024 01:14 AM IST
सार

मनोरंजन जगत के कुछ सितारे ऐसे भी रहे हैं, जिनके करियर के लिए प्यार अभिशाप साबित हुआ। आइए इन सितारों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-

विज्ञापन
Celebs Career Spoiled Because of Love Vivek Oberoi Mandakini Monica Bedi Sooraj Pancholi Rhea Chakraborty
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

मनोरंजन जगत के सितारे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। फैंस अपने पसंदीदा सितारे की हर एक एक्टिविटी पर नजरें गड़ाए रखते हैं। फिल्मों के साथ-साथ सेलेब्स के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें भी समय-समय पर हेडलाइंस का हिस्सा बनती हैं। हालांकि, कुछ सितारों को प्यार करना काफी भारी पड़ा है। मनोरंजन जगत की कुछ नामचीन हस्तियां ऐसी भी हैं, जिन्हें प्यार करने का बड़ा जुर्माना भरना पड़ा है। आइए इन सितारों की सूची पर एक नजर डाल लेते हैं-

Celebs Career Spoiled Because of Love Vivek Oberoi Mandakini Monica Bedi Sooraj Pancholi Rhea Chakraborty
विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ vivekoberoi

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच की तकरार आज भी लोगों को याद है। दोनों के बीच हुए विवाद की जड़ ऐश्वर्या राय थीं, जिनकी वजह से सलमान और विवेक आपस में भिड़ गए थे। यह बात है साल 1999 की, जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री न सिर्फ फिल्म में बल्कि रियल लाइफ में भी काफी बढ़िया थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों को प्यार हो गया, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया और उनका ब्रेकअप हो गया। उस दौरान ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। इतना ही नहीं कहा जाता है कि सलमान ने ऐश्वर्या की फिल्म के सेट पर पहुंचकर खूब बवाल भी किया था, जिसके बाद अभिनेत्री को फिल्म ही छोड़नी पड़ गई थी। सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या की विवेक ओबेरॉय संग नजदीकियां बढ़ीं। ये बात सलमान को रास नहीं आई, और नतीजा यह रहा कि विवेक ओबेरॉय को काम मिलना बंद हो गया। 

Celebs Career Spoiled Because of Love Vivek Oberoi Mandakini Monica Bedi Sooraj Pancholi Rhea Chakraborty
सूरज पंचोली - फोटो : इंस्टाग्राम

सूरज पंचोली भी प्यार कर पछता चुके हैं। अभिनेता पर गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। हालांकि, 10 साल बाद उनके ऊपर से यह इल्जाम हट गया। वहीं, इस इल्जाम की वजह से सूरज पंचोली को काम मिलना बंद हो गया था, जिस पर बात करते हुए सूरज और उनकी मां दोनों बेहद भावुक हो गए थे। 

Nag Ashwin In ShuklaPaksh: इसी साल या अगले साल तक शर्तिया बदल जाएगा पूरा सिनेमा, ये एआई क्रांति का समय है..

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Career Spoiled Because of Love Vivek Oberoi Mandakini Monica Bedi Sooraj Pancholi Rhea Chakraborty
मोनिका बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

मोनिका बेदी कभी बॉलीवुड की बड़ी हीरोइन हुआ करती थीं। उनकी फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' और 'जोड़ी नंबर 1' बड़ी हिट थीं। मोनिका ने कुछ टीवी शो में भी काम किया। साथ ही मोनिका 'बिग बॉस 2' में भी नजर आ चुकी हैं। मोनिका का करियर ऊंचाइयों पर था लेकिन तभी उनका नाम अंडर वर्ल्ड डॉन से जुड़ गया। मोनिका बेदी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम से जुड़ा था। अबु सलेम 1993 के मुंबई में हुए बम ब्लास्ट का दोषी है। अबु सलेम से नाम जुड़ने के बाद मोनिका बेदी का फिल्मी करियर खत्म हो गया।

Entourage Cost: सितारों के संग आने वाली टीम की वजह से मंहगा हुआ फिल्म निर्माण, इन हस्तियों ने उठाई है आवाज

विज्ञापन
Celebs Career Spoiled Because of Love Vivek Oberoi Mandakini Monica Bedi Sooraj Pancholi Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

रिया चक्रवर्ती को भी प्यार करना भारी पड़ा। रिया के एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिनेता के आत्महत्या करने के बाद अभिनेत्री पर कई गंभीर आरोप लगे। आरोपों के कारण रिया चक्रवर्ती को काम मिलना कम हो गया, और वह धीरे-धीरे पर्दे से गायब हो गईं।

Indian Films 2024: इस साल की पहली छमाही रही इन पांच फिल्मों के नाम, बॉक्स ऑफिस पर की सबसे ज्यादा कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed