फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video Viral: जहीर ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा को दिया 'बीवी नंबर वन' का टैग, जन्मदिन पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो

Mon, 02 Jun 2025 06:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 02 Jun 2025 06:45 PM IST
सार

Sonakshi Sinha Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का आज 38वां जन्मदिन है। इस मौके पर जहीर इकबाल ने एक खास वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ जहीर ने पत्नी सोनाक्षी को बीवी नंबर वन का टैग भी दिया है।
 

विज्ञापन
Zaheer Iqbal shares sonakshi sinha video on her birthday eating junk food burger french fries says Biwi no 1
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@iamzahero
सोनाक्षी सिन्हा का आज हैप्पी बर्थ डे है। इसी खास मौके को और भी खास बनाया सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल ने। दरअसल, जहीर ने अपनी पत्नी सोनाक्षी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो अब सेलेब्स और सोनाक्षी के फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

 
Zaheer Iqbal shares sonakshi sinha video on her birthday eating junk food burger french fries says Biwi no 1
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जहीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया क्यूट वीडियो
जहीने ने आज सोनाक्षी के जन्मदिन पर एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी बर्गर और फ्रेंच फ्राइज खाती नजर आ रही हैं। शुरू-शुरू में तो सोनाक्षी बर्गर के टेस्ट में इतनी खो गईं की जहीर से बर्गर की एक बाइट के लिए भी पूछना भूल गईं। हालांकि, बाद में सोनाक्षी ने जहीर से बर्गर की एक बाइट के लिए पूछा लेकिन सोनाक्षी को इतने प्यार से बर्गर का आनंद लेते देखकर जहीर ने बर्गर खाने से मना कर दिया। इस वीडियो को जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय जाना। ऐसे ही पल हैं जब मैं तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। तुम हमेशा खुश रहो और तुम्हारा पेट हमेशा भरा रहे। मैं तुम्हें ऐसे नाचते देखने के लिए खाना खिलाता हूं। हमेशा वहां रहूंगा ताकि तुम्हें यह न बताऊं कि तुम्हारे चेहरे पर खाना लगा है। आई लव यू माय लाइफ। #BiwiNo1'

View this post on Instagram

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)


Zaheer Iqbal shares sonakshi sinha video on her birthday eating junk food burger french fries says Biwi no 1
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
सोनाक्षी और जहीर की शादी
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। बहरहाल, दोनों अपनी शोदीशुदा जिंदगी से बेहद खुश हैं और अपने ट्रेवल से लेकर कई शानदार पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Zaheer Iqbal shares sonakshi sinha video on her birthday eating junk food burger french fries says Biwi no 1
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्स और फैंस के बीच वायरल हुआ सोनाक्षी का वीडियो
सोनाक्षी का यह वीडियो जैसे ही जहीर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वैसे ही सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स आने शुरू हो गए। एक्ट्रेस सोहा अली खान और अदिति राव हैदरी और उनके पति एक्टर सिद्धार्थ ने सोनाक्षी के इस शानदार वीडियो पर लाल दिल वाले इमोजी बरसाए हैं। वहीं कई फैंस ने सोनाक्षी के इस ईटिंग वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत सुंदर लग रही है माशाअल्लाह', एक और फैन ने लिखा, 'वह बहुत ही खूबसूरत है।'
विज्ञापन
Zaheer Iqbal shares sonakshi sinha video on her birthday eating junk food burger french fries says Biwi no 1
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
सोनाक्षी का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिस्म 'जटाधरा' में नजर आएंगी। यह एक आगामी सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जो तेलुगु भाषा में बनेगी। इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सोनाक्षी और सुधीर के अलावा इस फिल्म में शिल्पा शिरोडकर और इंदिरा कृष्णन भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल मिलकर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ghaati Release Date: 'घाटी' की नई रिलीज डेट तय, जानिए कब देख सकेंगे बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed