फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी हीरोइनें आईं जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखते ही खूब नाम कमाया। हर तरफ इनके अभिनय की चर्चा होने लगी। लेकिन दो-चार फिल्में करके ही वो ऐसी गायब हुईं कि उनका आजतक कोई सुराग नहीं मिला। आज हम बात करेंगे ऐसी ही एक एक्ट्रेस जहीरा की। जहीरा 70 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक थीं।
गुमनाम सितारे: 70 के दशक की बोल्ड अभिनेत्री थीं जहीरा, फिल्में छोड़ हो गईं गुमनाम, अब कुछ अता पता भी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहीरा ने अपने करियर की शुरुआत साइड रोल से शुरू की थी। 1969 में करियर की शुरुआत करने वाली जहीरा को बॉलीवुड में परवीन बाबी की हमशक्ल माना गया। लेकिन इसका उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिला। उल्टा परवीन बाबी का लोकप्रियता में चार चांद लगे।
करीब छह फिल्मों में साइड रोल करने के बाद जहीरा ने 1974 में आई फिल्म 'कॉल गर्ल' में लीड रोल किया था। हालांकि फिल्म ज्यादा सफल नहीं हुई थी। फिल्म 'नौकरी' में जहीरा ने राजेश खन्ना के साथ काम किया था।
सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ काम करके भी जहीरा का सितारा नहीं चमका। जहीरा को जब ज्यादा काम नहीं मिला तो उन्होंने कुछ बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। जहीरा ने फिल्म 'गैंबलर' में देव आनंद के साथ काम किया था। ये फिल्म हिट तो हुई लेकिन जहीरा को कोई खास पहचान नहीं मिल पाई। जहीरा सेंसेशनल रोल करने से भी पीछे नहीं हटीं। उन्होंने फिल्म 'धर्मात्मा' में फिरोज खान के साथ बेहद बोल्ड सीन दिए थे।
हिंदी फिल्मों के अलावा जहीरा ने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। हिट होने के लिए जहीरा ने फिल्मों में स्मोक, शराब और बोल्ड ड्रेस तक पहन डाली। लोगों का मानना था कि वो अच्छी एक्टिंग नहीं कर पातीं लेकिन स्क्रीन पर अच्छी दिखती हैं। इसलिए डायरेक्टर उन्हें फिल्म में साइड रोल के लिए साइन करते थे।