फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफाई देते ही जायरा और भगवा जर्सी वाले ट्वीट पर हुमा हुईं ट्रोल सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Tue, 02 Jul 2019 12:07 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 02 Jul 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim Account Was Not Hacked and huma qureshi trolled top entertainment news
Zaira Wasim, Huma Qureshi - फोटो : Social Media

जायरा वसीम ने बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ दी है । इसको लेकर वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इंडस्ट्री छोड़ने की जानकारी जायरा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं जायरा के मैनेजर का कहना था कि उनका अकाउंट हैक हो गया है । ये पोस्ट उन्होंने नहीं लिखी है । फिर जायरा ने एक और पोस्ट कर सफाई दी । उन्होंने लिखा, 'मेरा सोशल मीडिया अकाउंट हैक नहीं हुआ था। मैं खुद अपना अकाउंट देखती हूं। कृपा करके बाकी बातों को शेयर करने और उन पर यकीन करने से बचें।' जायरा अपने सफाई देने वाले पोस्ट को लेकर भी ट्रोल हो गईं ।



पढ़ें: जायरा वसीम के मैनेजर का चौंकाने वाला दावा, एक्ट्रेस ने नहीं लिखी पोस्ट, अब सामने आई ये सच्चाई

पढ़ें- अकाउंट हैक होने की सफाई देने पर ट्रोल हुईं जायरा वसीम, यूजर्स बोले- 'अब सोशल मीडिया भी छोड़ दो'

Zaira Wasim Account Was Not Hacked and huma qureshi trolled top entertainment news
Huma Qureshi - फोटो : Social Media

रविवार को हुए वर्ल्ड कप मुकाबले में इग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हरा दिया था। इस मैच में भारतीय टीम भगवा और नीले कलर की नई जर्सी में मैदान पर उतरी थी। मैच में मिली हार के बाद कई लोगों ने भारतीय टीम की आलोचना की। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया जिसे लेकर वो बुरी तरह ट्रोल हो गईं।

पढ़ें: हुमा कुरैशी ने हार के बाद उठाए भारतीय टीम की 'भगवा' जर्सी पर सवाल, यूजर्स बोले- नौटंकी की जरूरत नहीं

Zaira Wasim Account Was Not Hacked and huma qureshi trolled top entertainment news
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर एक्टिंग के साथ अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म 'वन डे' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल में अनुपम खेर दिल्ली पहुंचे, यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी भावनाएं ट्विटर के जरिए साझा कीं।

पढ़ें: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद खुद को नहीं रोक पाए अनुपम खेर, ट्विटर पर लिखी ऐसी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaira Wasim Account Was Not Hacked and huma qureshi trolled top entertainment news
swami chakrapani - फोटो : Social Media

जायरा वसीम ने बीते रविवार को इस बात का ऐलान किया कि अब वो बॉलीवुड को छोड़ रही हैं। जैसे इस बात की खबर लोगों को लगी, इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन आने लगे। आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेता ने भी इस पर अपनी राय रखी। कोई इस ऐलान के बाद जायरा का समर्थन कर रहा है तो इसे दवाब में लिया हुआ फैसला बता रहा है। लेकिन इस बीच अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने एक बयान देकर नई बहस को जन्म दे दिया है।

पढ़ें: जायरा वसीम के 'एक्टिंग' छोड़ने के फैसले को स्वामी चक्रपाणि ने बताया सही, कहा- हिंदू एक्ट्रेस सीखें

विज्ञापन
Zaira Wasim Account Was Not Hacked and huma qureshi trolled top entertainment news
रवि किशन (फाइल फोटो)

इन दिनों लोकसभा में सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियां अपने कई मुद्दों को लेकर बहस करती नजर आ रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की बात कहते हुए भोजपुरी गाने की चार लाइनें सुनाईं तो लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें बीच में टोक दिया।

पढ़ें: सांसद रवि किशन ने लोकसभा में गाया भोजपुरी गाना, अध्यक्ष ने बीच में टोकते हुए बोला कुछ ऐसा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed