फिल्म 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी फिल्मों से चर्चित हुईं बाल अदाकारा जायरा वसीम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। फेसबुक पर लिखी एक लंबी पोस्ट में उन्होंने कहा है कि अपने धर्म और अल्लाह के लिए ये फैसला ले रही हैं। ये पहला मौका नहीं है जब जायरा चर्चा में हों फिल्म के अलावा इससे पहले भी वो कई बार चर्चा में आ चुकी हैं।
कभी छोटे बाल तो कभी रोल मॉडल बताये जाने पर ट्रोल हो चुकी हैं जायरा वसीम, अब छोड़ी एक्टिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2017 में 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ हुई थी। जायरा से यह बदसलूकी दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में हुई थी जिसका खुलासा जायरा ने एक वीडियो के जरिए किया था। जायरा का यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया था जिसके बाद तुरंत कार्रवाई हुई। छेड़छाड़ कर रहे सहयात्री विकास सचदेवा को उस वक्त पुलिस ने हिरासत में ले लिया था जिसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। आरोपी विकास सचदेवा को पास्को (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट की धारा 354 के तहत उस वक्त गिरफ्तार किया गया था।
जायरा को दसवीं बोर्ड में 92 प्रतिशत हासिल हुए थे। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर की तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जायरा से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। महबूबा मुफ्ती ने कहा था- वह कश्मीर के युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। जायरा ने महबूबा मुफ्ती के साथ अपनी एक फोटो भी पोस्ट की थी। इसके बाद कई अलगाववादियों ने इस बात के लिए जायरा को ट्रोल किया था। जायरा ने इसके तुरंत बाद वह फोटो हटा कर फेसबुक पर एक माफीनामा पोस्ट किया था।
आमिर खान की फिल्म दंगल में जब जायरा ने बाल कटवा लिए तो इस बात के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। कुछ कट्टरपंथी संगठनों ने उनका विरोध भी किया यहां तक कि उनके घरवालों को भी लगातार धमकियां दी गईं। जायरा को बाल कटवाने के लिए गैर इस्लामिक कहा गया था।
क्या कहा है जायरा ने
पाँच साल पहले मैंने एक फैसला किया था, जिसने हमेशा के लिए मेरा जीवन बदल दिया था। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा और इससे मेरे लिए अपार लोकप्रियता के दरवाजे खुले। मुझे कामयाबी की तरह पेश किया गया और अक्सर युवाओं के लिए रोल मॉडल बताया जाने लगा। हालांकि मैं कभी ये नहीं करना चाहती थी और ऐसा नहीं बनना चाहती थी। इस क्षेत्र ने मुझे बहुत प्यार, सहयोग और तारीफ़ें दी हैं लेकिन ये मुझे गुमराही के रास्ते पर भी ले आया है। मैं ख़ामोशी से और अनजाने में अपने ईमान से बाहर निकल आई। मेरे धर्म के साथ मेरा रिश्ता खतरे में आ गया। कुरान के महान और आलौकिक ज्ञान में मुझे शांति और संतोष मिला। मैंने अपनी स्वयं की आस्तिकता को महत्व देने के बजाय अपनी सहायता और मार्गदर्शन के लिए अल्लाह की दया पर और अधिक भरोसा करना शुरू कर किया। इसलिए आज मैं अपने इस फ़ैसले पर पहुंची और मैं अधिकारिक तौर पर इस क्षेत्र से अलग होने की घोषणा करती हूं।