फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायरा वसीम को खुदा का खौफ, कहा- 'मेरे ईमान के खिलाफ है तारीफ करवाना, मेरी कमियों पर ध्यान दें'

Sat, 18 Apr 2020 01:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 18 Apr 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim Says praising is dangerous for my Iman After Quits Acting For Islam
Zaira Wasim - फोटो : Twitter

आमिर खान के साथ दंगल जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने धर्म क हवाला देते हुए बेशक एक्टिंग को अलविद कह दिया हो लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस से रूबरू होना वह कभी नहीं भूलतीं। जायरा अक्सर पोस्ट लिखकर अपने दिल की बात फैंस तक पहुंचाती हैं। एक बार फिर जायरा ने जायरा वसीम (Zaira Wasim) ट्वीट कर फैंस से कुछ अपील की है। 

Zaira Wasim Says praising is dangerous for my Iman After Quits Acting For Islam
zaira wasim - फोटो : instagram

हाल ही में उन्होंने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा है कि लोग उनकी तारीफ न करें क्योंकि ये उनके ईमान के खिलाफ है। उन्होंने लिखा- मैं विनम्रता के साथ सभी लोगों के प्यार को स्वीकार करती हूं लेकिन जो तारीफ मिल रही है मैं इससे संतुष्ट नहीं हो सकती। मेरे लिए यह बड़ी परीक्षा है और यह मेरे ईमान के लिए खतरनाक है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि लोग मेरी तारीफ न करें बल्कि अल्लाह से प्रार्थना करें और मेरी कमियों पर ध्यान दें जो बहुत सारी हैं।

Zaira Wasim Says praising is dangerous for my Iman After Quits Acting For Islam
Zaira Wasim - फोटो : twitter
उन्होंने आगे लिखा- मैं हर किसी से आग्रह करती हूं कि मेरी प्रशंसा न करें, अल्लाह मेरी कमियों को अनदेखा करता है। मेरे दिल में वह तक्वा की रोशनी भर देता है। वह मुझे सिर्फ अच्छे कर्मों की अनुमति देता है, मुझे धैर्य रखने की अनुमति देता है। मुझे एक मुस्लिम के रूप में जीने और मरने की अनुमति देता है। अल्लाह सबका भला करे।

View this post on Instagram

A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Zaira Wasim Says praising is dangerous for my Iman After Quits Acting For Islam
Zaira Wasim - फोटो : file photo

जायरा ने फिल्म 'दंगल' से डेब्यू किया था और उनकी आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' थी। बता दें जायरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वह अपने काम से खुश नहीं हैं क्योंकि यह उनकी आस्था और धर्म के रास्ते में आ रहा है। पोस्ट में उन्होंने कहा था कि उन्हें महसूस हुआ कि भले ही मैं यहां पूरी तरह से फिट हो जाऊं, लेकिन मैं इस जगह के लिए नहीं बनी हूं। जायरा के एक्टिंग छोड़ने पर बहुत बवाल हुआ था।

विज्ञापन
Zaira Wasim Says praising is dangerous for my Iman After Quits Acting For Islam
zaira wasim

बता दें जायरा ने जैसे ही ये फैसला लिया उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। कुछ लोगों ने धर्म को वजह बताने को लेकर जायरा को गलत बताया तो कुछ ट्रोलर्स का कहना था कि एक्टिंग छोड़ना उनकी अपनी पसंद हो सकती है लेकिन धर्म को वजह बताना सही नहीं है। वहीं, कुछ लोग उनके समर्थन में भी नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed