फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना की वजह से खराब हो गया इस हीरोइन का करियर, देखिए तस्वीरें

Sun, 31 Jan 2021 03:03 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 31 Jan 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
Zareen Khan pictures and looks goes viral on internet after her statement on Katrina Kaif 
zareen khan - फोटो : इंस्टाग्राम
कटरीना कैफ को लेकर दिए गए बयान के कारण जरीन खान एक बार फिर चर्चा में हैं। सलमान खान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जरीन ने बीते दिनों कटरीना को लेकर बयान दिया है, जिसके बाद एक बार फिर उनके लुक्स वायरल हो रहे हैं।
Zareen Khan pictures and looks goes viral on internet after her statement on Katrina Kaif 
zareen khan - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में अपने करियर में कुछ कमाल न कर पाने के पीछे उन्होंने कटरीना को जिम्मेदार ठहराया है। जरीन ने कहा है कि कैटरीना कैफ की लुकअलाइक होने के चलते उनके करियर को काफी नुकसान पहुंचा है। जरीन के अनुसार, कोई भी फिल्ममेकर किसी के लुकअलाइक या डुप्लीकेट के साथ काम करना पसंद नहीं करता है। कटरीना के साथ मेरी तुलना मेरे करियर के लिए खतरा बनता चला गया।

 
Zareen Khan pictures and looks goes viral on internet after her statement on Katrina Kaif 
zareen khan - फोटो : इंस्टाग्राम
जरीन ने कहा, जब मैंने बॉलीवुड डेब्यू किया तब मेरी तुलना कटरीना कैफ से की गई। यह बहुत ही निराशाजनक होता था, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। शुरू से मेरे लिए काफी मुश्किलें थीं। जब वीर को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला तब लोगों ने इसका जिम्मेदार मुझे ही ठहराया। उस वक्त मैं नई थी और परफेक्ट नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Zareen Khan pictures and looks goes viral on internet after her statement on Katrina Kaif 
zareen khan - फोटो : इंस्टाग्राम
शायद कोई मुझे नहीं समझ पाया। मैं लोगों के लिए सॉफ्ट टार्गेट बन गई थी। उस फिल्म के बाद मुझे काम मिलना बहुत मुश्किल हो गया था। वहीं, सलमान खान के लिए उन्होंने कहा कि उन्होंने मेरी लाइफ बदल दी थी, लेकिन लोग सोचते हैं कि उनकी वजह से ही मुझे अब काम मिलता है लेकिन ये बिल्कुल गलत है। 
 
विज्ञापन
Zareen Khan pictures and looks goes viral on internet after her statement on Katrina Kaif 
zareen khan - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने मुझे इस इंडस्ट्री में एंट्री कराई। उसके बाद मुझे मेरे काम की वजह से फिल्में मिलीं। मैं हमेशा सलमान पर बोझ नहीं बन सकती। यहां तक की जब कुछ सही नहीं हो रहा था तो उन्होंने मुझपर दोबारा विश्वास किया और कैरेक्टर ढीला में मुझे लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed