फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पॉपुलर स्टार्स के दामाद हैं ये सितारे, अक्षय कुमार से लेकर अनूप सोनी तक का नाम शामिल

Sun, 31 Jan 2021 02:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 31 Jan 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Actors are Son In Law of Popular Actors Anoop Soni Akshay Ajay Sharman Aayush Kunal Khemu
अनूप सोनी- जूही बब्बर, शरमन जोशी- प्रेम चोपड़ा - फोटो : File Photo

ग्लैमर की दुनिया में भले ही प्यार, शादी और तलाक आम बात हो लेकिन यहां रिश्ते-नातों का भी अपना अलग महत्व है। इनमें चाहे एक्टर किसी का भाई हो या किसी का चाचा या फिर किसी का दामाद। बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिनका बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स की बेटियों के साथ अफेयर रहा और उन्होंने शादी भी कर ली। इस पैकेज में आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताएंगे जो भले ही फिल्मों में ज्यादा खास कमाल ना दिखा पाए हों, लेकिन उनका रिश्ता बॉलीवुड के बड़े-बड़े घरानों से जुड़ा है।

These Bollywood Actors are Son In Law of Popular Actors Anoop Soni Akshay Ajay Sharman Aayush Kunal Khemu
Anup Soni

अनूप सोनी
टेलीविजन अभिनेता अनूप सोनी कई टेलीविजन धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में वो वेब सीरीज 'तांडव' में भी नजर आए। अनूप सोनी दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के दामाद है। उन्होंने राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर से शादी की है।

These Bollywood Actors are Son In Law of Popular Actors Anoop Soni Akshay Ajay Sharman Aayush Kunal Khemu
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : Instagram

अक्षय कुमार
लिस्ट में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी कि अक्षय कुमार का नाम भी आता है। अक्षय हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के दामाद हैं। अक्षय ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से साल 2001 में शादी की थी। अक्षय का बॉलीवुड करियर 90 के दशक से अभी भी टॉप पर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Actors are Son In Law of Popular Actors Anoop Soni Akshay Ajay Sharman Aayush Kunal Khemu
करीना कपूर, सोहा अली, सैफ अली, कुणाल खेमू - फोटो : Social Media

कुणाल खेमू
बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता कुणाल खेमू बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। उन्होंने अपने से उम्र में पांच साल बड़ी गर्लफ्रेंड सोहा अली खान से शादी की। सोहा, नवाब मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगाोर की बेटी हैं और सैफ अली खान उनके बड़े भाई हैं।

विज्ञापन
These Bollywood Actors are Son In Law of Popular Actors Anoop Soni Akshay Ajay Sharman Aayush Kunal Khemu
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : Twitter

धनुष
दुनियाभर में पॉपुलर सॉन्ग 'कोलावरी डी' से लोकप्रिय हुए दक्षिण फिल्मों के सफल अभिनेता धनुष को नई पहचान बॉलीवुड फिल्म 'रांझणा' से भी मिली थी। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भगवान माने जाने वाले मेगास्टार रजनीकांत के दामाद हैं। उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed