{"_id":"6016633e8ebc3e568700e772","slug":"salman-khan-got-only-this-amount-for-his-blockbuster-film-maine-pyar-kiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को इस हिट फिल्म के लिए मिले थे बस इतने रुपये, अब इनकी फिल्में कमाती हैं करोड़ों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान को इस हिट फिल्म के लिए मिले थे बस इतने रुपये, अब इनकी फिल्में कमाती हैं करोड़ों
Sun, 31 Jan 2021 01:35 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके करोड़ों फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते थे। सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा वक्त गुजार चुके हैं और अब भी वो लाइमलाइट में बने हुए हैं। सलमान खान ने कई हिट-सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग-एक्शन से लोगों का दिल जीता है। आज के समय में सभी को पता है कि सलमान खान सबसे महंगे स्टार्स में से एक हैं, लेकिन ये बेहद कम लोग जानते होंगे कि सलमान की हिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए उन्हें काफी कम फीस मिली थी। तो आइये जानते हैं कि सलमान खान को इस फिल्म के लिए कितनी फीस मिली थी।
maine pyar kiya
सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने रेखा के देवर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से सलमान को कोई खास पहचान नहीं मिली थी। इसके बाद सुपरस्टार ने सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मैंने प्यार किया' साइन की थी।
maine pyar kiya
- फोटो : file photo
फिल्म 'मैंने प्यार किया' साइन करते वक्त सलमान खान कोई बड़े स्टार नहीं थे और उनका फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं था। इस वजह से सलमान ने सिर्फ 31,000 रूपये में इस फिल्म को साइन कर दिया था। फिल्म रिलीज हुई और हिट हो गई और रातों रात सलमान खान को लोग जानने लगे थे। सलमान ने इस फिल्म से अपनी पहली सफलता की सीढ़ी चढ़ी थी और फिल्म हिट होने के बाद निर्देशक ने उन्हें 75,000 रूपये और दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : Social Media
सलमान खान ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में बताया था, 'मेरी पहली सैलरी महज 75 रुपये ही थी। मैं किसी शो में ताज होटल में डांस किया था। वहां मेरे कुछ दोस्त डांस कर रहे थे और वह मुझे फन के लिए वहां ले गए थे। इसके बाद कैम्पा कोला ब्रांड से 750 रुपये मिलने लगे थे। फिर लंबे समय तक 1,500 रुपये मिले थे। इसके बाद मुझे 'मैंने प्यार किया' फिल्म के लिए 31,000 रुपये मिले थे।'
विज्ञापन
Bajrangi Bhaijaan)
- फोटो : file photo
आज के समय में सलमान खान सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं और दोनों ही फिल्में 300 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं है। इसके अलावा सलमान खान की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में 'किक', 'भारत' और 'प्रेम रतन धन पायो','दबंग' भी शामिल हैं, जो सभी 200 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं थी।