{"_id":"5d6b660a8ebc3e01557e573c","slug":"zareen-khan-trolled-for-flaunting-stretch-marks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की इस अभिनेत्री के पेट पर स्ट्रेच मार्क दिखा तो यूजर्स ने किया ट्रोल, जवाब देकर बोलती की बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की इस अभिनेत्री के पेट पर स्ट्रेच मार्क दिखा तो यूजर्स ने किया ट्रोल, जवाब देकर बोलती की बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
zareen khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाईं हालांकि वो सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। एक बार फिर से जरीन खान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
2 of 5
zareen khan
- फोटो : social media
तस्वीर में जरीन खान ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक पैजामा पहना है। इस दौरान जरीन खान के पेट पर स्ट्रेच मार्क नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'उनके पेट पर क्या हुआ है? क्या किसी ने नोटिस किया?' वहीं एक अन्य ने लिखा कि 'पेट का क्या हाल हो रखा है?' एक यूजर ने रिएक्शन दिया- 'बूढ़ी हो गई हो आप।' यूजर्स के इस तरह के कमेंट्स पर जरीन खान ने करारा जवाब दिया और इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखी।
3 of 5
zareen khan
- फोटो : social media
जरीन लिखती हैं कि 'जो लोग यह जानना चाह रहे थे कि मेरे पेट पर क्या हुआ है? उनके लिए.. यह एक ऐसे इंसान का पेट है जिसने 50 किलो से ज्यादा वजन घटाया है। बगैर किसी फोटोशॉप या सर्जरी के यह ऐसा दिखता है। मैं एक ऐसी इंसान हूं जो वास्तविकता के साथ जीने में यकीन रखती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zareen khan post
- फोटो : social media
जरीन ने आगे लिखा कि 'मैं परफेक्ट नहीं हूं लेकिन मुझे अपने आप पर गर्व है। मैं इसे छुपा नहीं रही।' जरीन के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस समर्थन में उतरे और उनकी तारीफ की। अब अनुष्का शर्मा ने भी जरीन खान का समर्थन किया और उन्हें बहादुर बताया।
विज्ञापन
5 of 5
anushka sharma post
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा ने इंस्टास्टोरी में लिखा- 'जरीन, आप बहुत खूबसूरत, बहादुर और मजबूत हैं। आप जैसी भी हैं बिल्कुल परफेक्ट हैं।' बता दें कि जरीन राजस्थान के उदयपुर में एक शूट के सिलसिले में पहुंची थीं। यह तस्वीर उसी दौरान की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।