हिंदी सिनेमा के दर्शक शुरू से विविधता के पुजारी रहे हैं। इन्हें हर दूसरी फिल्म पहले से अलग चाहिए और सिर्फ अलग ही नहीं बल्कि सितारे भी हर बार ऐसे दमदार चाहिए जो अपनी अदाकारी से परदे पर पेश की जा रही कहानी को एकदम असली जैसी बना दें। देसी कहानियों को अंतर्राष्ट्रीय दर्जे की स्टोरी टेलिंग के साथ पेश करने के मामले में भारतीय ओटोटी जी5 (ZEE5) डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में इन दिनों छलांगें भरता दिख रहा है।
ZEE5 की इन देसी कहानियों में दिखी इंटरनेशनल लेवल की फिल्ममेकिंग, हर कहानी का अलग अंदाज, अलग रुतबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटकन चटकन
भारतीय दर्शकों की मानसिकता को पकड़ पाना हर ऑडियो वीडियो मेकर के बस की बात शुरू से नहीं रही है। इन दर्शकों के मनोरंजन के लिए दिखावे का तड़का कम और असलियत का इंतजाम ज्यादा जरूरी होता है। और, ओटोटी जी5 (ZEE5) के ताजा कार्यक्रमों पर अगर नजर डालें तो इनकी कहानियां और इनके कलाकार ही इनके असली आकर्षण हैं। आइए आपको बताते हैं कि ओटोटी जी5 (ZEE5) पर इन दिनों कौन सी कहानियां लोगों को सबसे ज्यादा भा रही हैं। इसी कड़ी में ZEE5 अगले महीने लेकर आ रहा है एक शानदार फिल्म ‘अटकन चटकन’। ये फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हो रही है।
A post shared by ZEE5 Premium (@zee5premium) on
अभय 2
अभय एक ऐसा क्राइम थ्रिलर है जिसकी हर कहानी आपको सीट का कोना पकड़ने पर मजबूर कर देती है। क्राइम सीरीज के मास्टर बी पी सिंह की बनाई ये ओटीटी सीरीज अपने पहले सीजन में ही कमाल करने में कामयाब रही थी।
इन दिनों इसका दूसरा सीजन खूब चर्चा में है और सीरीज में बिदिता बाग, राम कपूर और राघव जुयाल के निभाए किरदारों के पीछे लगा है जानदार पुलिस अफसर अभय प्रताप। कुणाल खेमू की गंभीर अदाकारी एक बार फिर दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रही है। ZEE5 पर ये सीरीज आप ये लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।
https://www.zee5.com/zee5originals/details/abhay/0-6-1298/latest
ओमर्टा
सिनेमा में हंसल मेहता और राजकुमार राव के कॉम्बीनेशन का कोई तोड़ नहीं है। डायरेक्टर और एक्टर का ये ऐसा डेडली कॉम्बीनेशन है कि इनके नाम सुनकर ही दर्शक सबकुछ छोड़ बस फिल्म देखने बैठ जाता है।
भारत में विदेशियों के अपहरण से जुड़ी ये कहानी वाल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या तक की पूरी साजिश से परदा हटाती है। राजकुमार राव ने ‘शाहिद’, ‘सिटीलाइट्स’ और ‘अलीगढ़’ के बाद एक बार फिर हंसल की फिल्म में जानदार अभिनय किया है। ZEE5 पर ये फिल्म आप ये लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।
https://www.zee5.com/movies/details/omerta/0-0-189437
यारा
यारा इस सीजन की सरप्राइज हिट फिल्म है। फ्रेंडशिप डे पर रिलीज हुई निर्देशक तिगमांशू धूलिया की इस फिल्म को जिसने भी ठंडे दिमाग से देखा, इसकी तारीफ करके ही उठा।
फिल्म की कहानी चार दोस्तों की कहानी है और ये कहानी सत्तर के दशक से शुरू होकर आज के समय तक आती है। विद्युत जामवाल, अमित साध, विजय वर्मा और केनी बासुमतारी के साथ श्रुति हसन ने फिल्म में जानदार काम किया है। फिल्म में रेव शेरगिल का गाया गाना ‘खुदखुशी’ इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ गीत है। ZEE5 पर ये फिल्म आप ये लिंक क्लिक करके देख सकते हैं।
https://www.zee5.com/movies/details/yaara/0-0-178543