सब्सक्राइब करें

Zeenat Aman: जीनत अमान ने पुरानी तस्वीर साझा कर परवीन बाबी को दी श्रद्धांजलि, कहा- हम दोस्त नहीं थे लेकिन...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 04 Apr 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Zeenat Aman pays a heartfelt tribute to Parveen Babi on her birth anniversary by sharing old photo of actress
जीनत अमान-परवीन बाबी - फोटो : Social media

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रहीं जीनत अमान अपने इंस्टाग्राम डेब्यू के बाद से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी पुरानी यादें साझा करती हैं। अब उन्होंने अपनी को-स्टार परवीन बाबी को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए भावुक और प्यारा नोट लिखा। साथ ही, उन्हें बेहतरीन अभिनेत्री कहकर सम्मानित किया।

Zeenat Aman pays a heartfelt tribute to Parveen Babi on her birth anniversary by sharing old photo of actress
जीनत अमान - फोटो : insta

जीनत अमान और परवीन बाबी अपने जमाने की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियां थीं। लोग अक्सर उन्हें कहते थे कि वह दोनों एक जैसी दिखती हैं। परवीन की मानसिक स्थिति और उनके स्वास्थ्य ने हिंदी सिनेमा में उनके काम को धुंधला कर दिया। अब अभिनेत्री को उनकी स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति, अफेयर, रिश्तों और बयानों के लिए याद किया जाता है, जिस पर अब जीनत ने पोस्ट साझा कर चुप्पी तोड़ी। जीनत ने कहा कि परवीन के बारे में इन सब बातों से अधिक कुछ जानने वाली चीजें हैं।

Swastika Mukherjee: स्वास्तिका ने फिल्म निर्माता पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मॉर्फ फोटो वायरल करने की मिली धमकी

Zeenat Aman pays a heartfelt tribute to Parveen Babi on her birth anniversary by sharing old photo of actress
जीनत अमान-परवीन बाबी - फोटो : Instagram

जीनत ने अपनी और परवीन की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मैं आज परवीन को उनके जन्मदिन पर याद करना और उनका सम्मान करना चाहूंगी। परवीन खूबसूरत, ग्लैमरस और टैलेंटेड थीं। 70 के दशक में हम अपने बालों को इसी तरह से रखते थे और पश्चिमी फैशन का आनंद लेते थे। हालांकि, हम दोनों में से किसी ने भी इसी देखा नहीं था। हमें बताया गया कि हम दोनों में एक अलौकिक समानता है। यह अवश्य ही सच होगा, क्योंकि हाल ही में पिछले साल दुबई में मुझसे 'परवीन मैम' के रूप में संपर्क किया गया था।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)



Filmy Wrap: 'पुष्पा 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार और 'वॉर 2' से जुड़े अयान मुखर्जी, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Zeenat Aman pays a heartfelt tribute to Parveen Babi on her birth anniversary by sharing old photo of actress
परवीन बाबी - फोटो : सोशल मीडिया

परवीन के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए जीनत ने लिखा, 'स्वाभाविक रूप से उस समय मीडिया ने हमारे बीच प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंदिता की कहानियां गढ़ीं, लेकिन वास्तव में हम हमेशा एक दूसरे के साथ कोमल व्यवहार रखते थे। सबसे अच्छे दोस्त नहीं, बल्कि समकालीन, सहकर्मी और शुभचिंतक थे। हमने 'अशांति' और 'महान' में एक साथ काम किया, जो सबसे अच्छा समय था। मानसिक स्वास्थ्य बीमारी के साथ परवीन का संघर्ष ऐसे समय में हुआ था, जब इन मामलों पर देश असंवेदनशील और अज्ञानी था।'

Aamir Khan: एक्शन फिल्म की तलाश में हैं आमिर खान, बड़े पर्दे पर जल्द मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
Zeenat Aman pays a heartfelt tribute to Parveen Babi on her birth anniversary by sharing old photo of actress
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत ने लिखा, 'उनकी मृत्यु के बाद मैं अक्सर सोचती थी कि उन्हें कैसे याद किया जाता है। उनके रोमांटिक रिश्ते पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, लेकिन परवीन इससे कहीं अधिक थीं कि उन्होंने किसे डेट किया या अस्वस्थ होने पर क्या कहा। मुझे लगता है कि वास्तव में उन्हें अपनी बात कहने का मौका नहीं मिला। वह बहुत बुद्धिमान,मेहनती और रचनात्मक थीं। परवीन कई मायनों में उल्लेखनीय थीं और मुझे उम्मीद है कि बहुत शानदार व्यक्तित्व के लिए भी याद की जाएंगी।' जीनत की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया। काजोल ने कहा, 'बिल्कुल सच'। वहीं, फरहान अख्तर ने भी जीनत के पोस्ट पर दिल के इमोजी के साथ प्यार बरसाया।

Parineeti Chopra: जब परिणीति चोपड़ा का टूटा था दिल, रिजेक्शन के चलते एक्ट्रेस का हो गया था बुरा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed