{"_id":"5c2f2991bdec2256a7705e17","slug":"zero-movie-box-office-collection-week-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सिम्बा' के आगे मात खा गए शाहरुख खान, बजट निकालना तो दूर 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'जीरो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सिम्बा' के आगे मात खा गए शाहरुख खान, बजट निकालना तो दूर 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'जीरो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 04 Jan 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
zero
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म जब हैरी मेट सेजल की आलोचनाओं के बाद शाहरुख खान की जीरो ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। लंबे समय बाद रिलीज हुई शाहरुख की इस फिल्म से सभी ने काफी उम्मीदें लगा रखी थीं। जीरो से पहले ही आमिर खान की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान रिलीज हुई, जिसका बेहद बुरा हश्र रहा। ऐसे में बॉलीवुड को एक हिट की दरकार थी लेकिन जीरो उन उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिखी।
2 of 5
zero
- फोटो : instagram
फिल्म को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन मिले। जीरो में शाहरुख ने एक बौने का किरदार निभाया है जो मेरठ का रहने वाला है। करीब 200 करोड़ की लागत में बनी जीरो के वीएफएक्स पर काफी पैसा खर्च किया गया है। जिस वजह से इसका बजट भी बढ़ गया है। अनुमान है कि फिल्म का एक चौथाई से ज्यादा बजट वीएफएक्स पर खर्च किया गया है।
3 of 5
Zero
- फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, न्यू ईयर के दिन भी जीरो ने केवल 1.25 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की कुल कमाई 89.25 करोड़ रही। अभी तक जीरो अपना बजट भी नहीं निकाल सकी है। ऐसे में शाहरुख की ये फिल्म फ्लॉप कही जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zero
- फोटो : instagram
जीरो को दुनियाभर में कुल 5,965 स्क्रीन्स पर रिलीज गया है। इनमें से भारत में कुल 4,380 और ओवरसीज में 1,585 स्क्रीन्स मिले। जीरो में शाहरुख खान की एक्टिंग की तो तारीफें की जा रही हैं लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर बताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
simmba
- फोटो : instagram
फिलहाल सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की सिम्बा ने धमाल मचा रखी है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई सिम्बा ने राहत की सांस दी है। लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर रौनक देखने को मिली है। रोहित शेट्टी की फिल्में आमतौर पर 100 करोड़ के क्लब को पार कर जाती हैं। सिम्बा इस क्लब में शामिल होने वाली उनकी 8वीं फिल्म है। 28 दिसंबर को रिलीज हुई ये फिल्म रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।