फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zoya Akhtar: जोया अख्तर पर भी चला किंग खान के अभिनय का जादू, 'द आर्चीज' की निर्देशक ने काम करने की जताई इच्छा

Tue, 05 Dec 2023 12:17 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 05 Dec 2023 12:17 PM IST
सार

मीडिया को दिए इंटरव्यू में जोया अख्तर ने शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर अपनी राय व्यक्त की हैं। जोया अख्तर ने कहा कि वे ही नहीं इंडस्ट्री के सभी निर्देशक शाहरुख खान के साथ काम करना चाहेंगे।

विज्ञापन
Zoya Akhtar The Archies director expresses desire to work with Shah Rukh Khan in interview
जोया अख्तर, शाहरुख खान - फोटो : social media

जोया अख्तर अपनी आगामी फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जोया अख्तर की इस फिल्म से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में जोया अख्तर ने शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर अपनी राय व्यक्त की हैं। जोया अख्तर ने कहा कि वे ही नहीं इंडस्ट्री के सभी निर्देशक शाहरुख खान के साथ काम करना चाहेंगे।

Zoya Akhtar The Archies director expresses desire to work with Shah Rukh Khan in interview
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान जोया अख्तर ने कहा कि वे शाहरुख खान को निर्देशित करना चाहती हैं। 'द आर्चीज' निर्देशक ने कहा, 'मैं शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में ऐसा कोई निर्देशक है, जो शाहरुख खान के साथ काम नहीं करना चाहेगा। मैं शाहरुख खान को कैमियो में नहीं पूर्ण भूमिका में निर्देशित करना चाहती हैं।' जोया अख्तर ने आगे कहा, 'शाहरुख खान के लिए फिल्म की कहानी और सही भूमिका होनी चाहिए। मैं इस तरह की कहानी पर जल्द ही काम करूंगी, जो उनके लिए बिल्कुल सही हो।'

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: एनिमल की जबर्दस्त सफलता के बीच काम पर लौटीं रश्मिका मंदाना, द गर्लफ्रेंड की शूटिंग शुरू

Zoya Akhtar The Archies director expresses desire to work with Shah Rukh Khan in interview
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 'द आर्चीज' के साथ अपने बड़े अभिनय की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शाहरुख खान उनके और फिल्म के लिए समर्थन कर रहे हैं। जब 'द आर्चीज' का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो शाहरुख ने इसकी प्रशंसा की, और लिखा, 'समकालीन किरदारों के साथ 'द आर्चीज' में एक ऐसी दुनिया में प्रस्तुत किया गया है, जो बहुत ही काल्पनिक है। जोया ने फिल्म में प्राचीन महत्त्व की झलक दिखाई है...शायद हमारी दुनिया भी पर्यावरण के प्रति अधिक जिम्मेदारी वाला हो सकता है। इस प्यारी और मजेदार फिल्म से जुड़ी पूरी टीम को शुभकामनाएं'

विज्ञापन
विज्ञापन
Zoya Akhtar The Archies director expresses desire to work with Shah Rukh Khan in interview
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

जोया अख्तर की 'द आर्चीज' लोकप्रिय अमेरिकी कॉमिक बुक सीरीज पर आधारित फिल्म है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें सुहाना खान के अलावा अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के टीजर, गाने ने पहले से ही फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। 'द आर्चीज' का प्रीमियर 7 दिसंबर को ओटीटी पर होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Karan Johar: 'कॉफी विद करण' में शाहरुख की अनुपस्थिति पर करण ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने उसने कभी पूछा नहीं

विज्ञापन
Zoya Akhtar The Archies director expresses desire to work with Shah Rukh Khan in interview
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में हैं। निर्माताओं ने इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। जिसे 'डंकी' ड्रॉप 4 भी कहा जा रहा है। राजकुमार हिरानी के जरिए निर्देशित 'डंकी' भारत में 22 दिसंबर और दुनिया भर में 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। बता दें कि जोया अख्तर की फिल्म 'लक बाय चांस' में शाहरुख खान एक कैमियो भूमिका में नजर आए और उन्होंने खुद ही किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed