फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zwigato Box Office Collection: ज्विगाटो को नहीं मिल रहे दर्शक, बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी कपिल का जादू बेअसर

Sat, 18 Mar 2023 11:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 18 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Zwigato Box Office Collection Day two Kapil Sharma Nandita Das Film Saturday Earnings
ज्विगाटो - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो इस शुक्रवार (17 मार्च) को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में वह अपने अंदाज के उलट गंभीर किरदार निभाते नजर आए हैं। इस फिल्म में वह फूड डिलीवरी बॉय बने दिखे हैं, जो आर्थिक तंगी से जूझते हुए किसी तरह अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठा रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।


NTR30 : साउथ डेब्यू को लेकर जान्हवी कपूर ने कही यह बात, बोलीं- जूनियर एनटीआर के साथ काम करना हमेशा से रहा सपना

Zwigato Box Office Collection Day two Kapil Sharma Nandita Das Film Saturday Earnings
ज्विगाटो - फोटो : सोशल मीडिया

ज्विगाटो में कपिल शर्मा की अदाकारी में जबर्दस्त सुधार देखने को मिला है, लेकिन उनकी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। टिकट खिड़की पर फिल्म का मुकाबला रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार और रानी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे जैसी फिल्मों से है। बॉक्स ऑफिस की इस जंग में ज्विगाटो काफी पीछे नजर आ रही है।
Shalin Bhanot: 'बेकाबू' के सेट पर घायल हुए शालीन भनोट, शरीर पर आई भयंकर चोट

Zwigato Box Office Collection Day two Kapil Sharma Nandita Das Film Saturday Earnings
ज्विगाटो - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग डे पर इसने महज 42 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार के दिन भी फिल्म की कमाई में ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 65 लाख का बिजनेस किया है। इसके साथ ही ज्विगाटो ने कुल एक करोड़ 60 लाख का बिजनेस कर लिया है।
Mrs Chatterjee Vs Norway BO Collection: रानी की फिल्म को नहीं मिला शनिवार का फायदा, दूसरे दिन इतनी रही कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Zwigato Box Office Collection Day two Kapil Sharma Nandita Das Film Saturday Earnings
ज्विगाटो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस फिल्म से कपिल शर्मा ने पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह फिरंगी में नजर आए थे। हालांकि, उनकी यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 10.27 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं उनकी डेब्यू फिल्म किस किसको प्यार करूं हिट साबित हुई थी। अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कुल 49.38 करोड़ का कारोबार किया था।
Filmy Wrap: महादेव की शरण में पहुंचीं रवीना और स्टैन के लाइव शो में हंगामा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
Zwigato Box Office Collection Day two Kapil Sharma Nandita Das Film Saturday Earnings
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि कपिल शर्मा टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। द कपिल शर्मा शो की वजह से उन्होंने घर-घर में अपनी पहुंच बनाई है। शो में उनका कॉमिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। सोनी टीवी पर आने वाले इस शो का लोगों को हर हफ्ते बेसब्री से इंतजार रहता है।
Zeenat Aman: जब जीनत अमान को खूबसूरती की वजह से मिली थी शादी करने की नसीहत, ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed