फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल 5’ की डीसेंट शुरुआत, ‘ठग लाइफ’ की कमाई दूसरे दिन ही रह गई आधी

Sat, 07 Jun 2025 08:06 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 07 Jun 2025 08:06 AM IST
सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज हो गई है। जबकि दूसरी ओर कमल हासन की 'ठग लाइफ' भी बनी हुई है। जानिए शुक्रवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा बीता।

विज्ञापन
Box Office Collection Akshay Kumar Starrer Housefull 5 Decent Start On Day 1 Thug Life Earning Down 50 Percent
अक्षय कुमार और कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म मानी जाने वाली ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर काफी बज क्रिएट किया गया था और सस्पेंस का थ्रिल देकर फिल्म को और भी रोचक बनाने का प्रयास हुआ था। अब इन प्रयासों में ये फिल्म कितना सफल हुई है और फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है, ये सामने आ गया है। जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ और ‘ठग लाइफ’ समेत बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को क्या रहा फिल्मों का हाल।

Box Office Collection Akshay Kumar Starrer Housefull 5 Decent Start On Day 1 Thug Life Earning Down 50 Percent
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया

हाउसफुल 5
साजिद नाडियाडवाला की मल्टीस्टारर ‘हाउसफुल 5’ शुक्रवार को फाइनली रिलीज हो गई। दर्जन भर से भी अधिक स्टार्स वाली इस कॉमेडी फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह भी था और थिएटर्स के बाहर लंबी लाइनें भी पहले शो के लिए दिखी थीं। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है। कई स्टार्स से भरी हाउसफु 5 ने अपने पहले दिन 23 करोड़ रुपए की कमाई की है। इतनी बड़ी स्टारकास्ट और भारी भरकम बजट में बनी फिल्म के लिए ये कमाई बहुत अच्छी तो नहीं है। हालांकि, बुरी भी नहीं मानी जाएगी। अब देखना ये है कि क्या वीकेंड पर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई रफ्तार पकड़ पाती है या नहीं।

Box Office Collection Akshay Kumar Starrer Housefull 5 Decent Start On Day 1 Thug Life Earning Down 50 Percent
ठग लाइफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ठग लाइफ
एक ओर जहां अक्षय कुमार ‘हाउसफुल 5’ के जरिए थिएटर में कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कमल हासन एक्शन से भरपूर फिल्म ‘ठग लाइफ’ के लेकर आए हुए हैं। पहले दिन सिर्फ 15.5 करोड़ के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘ठग लाइफ’ दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क गई। गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई शुक्रवार को आधी ही रह गई। फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 7.5 करोड़ का कलेक्शन कर पाया, जो कि पहले दिन से लगभग आधा ही है। ऐसे में दो दिन में फिल्म सिर्फ 23 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Akshay Kumar Starrer Housefull 5 Decent Start On Day 1 Thug Life Earning Down 50 Percent
'भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम

भूल चूक माफ
बॉक्स ऑफिस पर अपने दो हफ्ते बिताने के बाद ही ‘भूल चूक माफ’ ओटीटी पर आ चुकी है। ऐसे में कल यानी शुक्रवार को ओटीटी पर आने के बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। गुरुवार तक 1.5 करोड़ की कमाई करने वाली राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ शुक्रवार को सिर्फ 47 लाख रुपए ही जुटा पाई। दो हफ्तों में फिल्म की कुल कमाई की 67.07 करोड़ रुपए हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Akshay Kumar Starrer Housefull 5 Decent Start On Day 1 Thug Life Earning Down 50 Percent
मिशन इम्पॉसिबल' की टीम ने 40 डिग्री सेल्सियस में की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@tomcruise
मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
एक ओर नई फिल्में रिलीज हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर 21 दिन पहले रिलीज हुई टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ अभी भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो रही है। गुरुवार को 81 लाख रुपए की कमाई करने वाली फिल्म ने शुक्रवार को भी 66 लाख रुपए जुटा लिए। वहीं फिल्म की कुल कमाई अब 94.86 करोड़ रुपए हो गई है। अब देखना ये है कि मिशन इम्पॉसिबल 8 100 करोड़ तक पहुंच पाती है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed