Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box office Collection Avatar Fire And Ash Strong Starts Front Of Dhurandhar Know Akhanda 2 And Others Earning
{"_id":"69460f3ffe4c11890c01f8a5","slug":"box-office-collection-avatar-fire-and-ash-strong-starts-front-of-dhurandhar-know-akhanda-2-and-others-earning-2025-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: ‘धुरंधर’ के सामने क्या हुआ ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का हाल? जानें बाकी फिल्मों की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: ‘धुरंधर’ के सामने क्या हुआ ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का हाल? जानें बाकी फिल्मों की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Sat, 20 Dec 2025 08:24 AM IST
सार
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘धुरंधर’ की धूम देखने को मिल रही है। वहीं अब ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है। जानिए शुक्रवार को कैसा रहा इन सभी फिल्मों का कलेक्शन…
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में एक ओर जहां ‘धुरंधर’ शानदार कमाई कर रही है और दो हफ्ते बाद भी बनी हुई है। वहीं इस शुक्रवार ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ और ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ जैसी फिल्में भी रिलीज हुई हैं। फिलहाल जानते हैं कि क्या इन नई रिलीज फिल्मों के बाद ‘धुरंधर’ की कमाई पर कोई असर पड़ा है या नहीं। साथ ही नई फिल्मों के लिए कैसा बीता पहला दिन…
2 of 6
'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : X
अवतार: फायर एंड ऐश
जेम्स कैमरून की अवतार वापस लौटी है। इस सीरीज की तीसरी कड़ी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन कुल 20.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसमें सबसे ज्यादा 9 करोड़ रुपए अंग्रेजी में कमाए हैं। इसके अलावा हिंदी में 5.5 करोड़, तमिल में 2.60 करोड़, तेलुगु में 2.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि कन्नड़ में 8 लाख और मलयालम में 2 लाख रुपए ही फिल्म कमा पाई।
3 of 6
धुरंधर
- फोटो : सोशल मीडिया
धुरंधर
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अब दो हफ्ते पूरे कर चुकी है। अपने 15वें दिन दूसरे शुक्रवार को ‘धुरंधर’ ने 22.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 483 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। अब फिल्म की निगाहें 500 करोड़ रुपए पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी
संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की कॉमेडी सटायर फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ भी इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। हालांकि, ‘धुरंधर’ के आगे फिल्म को गिने-चुने शो ही मिले हैं। ऐसे में फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 6 लाख रुपए की कमाई की है। ऐसे में फिल्म आगे कितना कलेक्शन कर पाएगी, ये देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
5 of 6
'किस किसको प्यार करूं 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
किस किसको प्यार करूं 2
कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ भी अब एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर सांसें भरने लगी है। फिल्म ने आठवें दिन शुक्रवार को सिर्फ 22 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 11.07 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।