फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' पर भारी पड़ी 'द कॉन्ज्यूरिंग', जानें फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sun, 07 Sep 2025 08:05 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 07 Sep 2025 08:05 AM IST
सार

Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को कई सारी फिल्में रिलीज हुई हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ तक, जानें किस फिल्म ने दूसरे दिन कितने नोट छापे हैं। 

विज्ञापन
box office collection baaghi 4 the conjuring final rites bengal files dil madrasi param sundari
बॉक्स ऑफिस - फोटो : एक्स
5 सितंबर का सिनेमाई शुक्रवार बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास रहा। इस दिन बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4', विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' और हॉलीवुड की हॉरर सीरीज का नया पार्ट 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' दर्शकों के बीच उतरे। वहीं, साउथ की 'दिल मद्रासी' और पहले से ही चल रही 'परम सुंदरी' ने भी अपनी जगह बनाए रखी। आइए जानते हैं दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट किसके पक्ष में गया और किस फिल्म को झटका लगा।
box office collection baaghi 4 the conjuring final rites bengal files dil madrasi param sundari
बागी 4 - फोटो : सोशल मीडिया
बागी 4
टाइगर श्रॉफ अपनी एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और 'बागी 4' इसका नया उदाहरण है। इस बार उनके साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू जैसे कलाकार शामिल हैं। पहले दिन फिल्म ने 12 करोड़ की मजबूत ओपनिंग ली थी, लेकिन दूसरे दिन कमाई घटकर 9 करोड़ पर आ गई। दो दिनों का कुल आंकड़ा 21 करोड़ रहा। हालांकि, पहले दिन ही यह फिल्म द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स से पीछे छूट गई।

ये खबर भी पढ़ें: Baaghi 4 Movie Review: टाइगर की जोरदार वापसी, संजय दत्त का डरावना अंदाज छाया; लेकिन फिल्म लगती है बोझिल
box office collection baaghi 4 the conjuring final rites bengal files dil madrasi param sundari
फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' - फोटो : अमर उजाला
द बंगाल फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री की फिल्में हमेशा चर्चा का केंद्र बनती हैं। 'द बंगाल फाइल्स' भी विवादों के बीच रिलीज हुई थी, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी उतनी नहीं दिखी। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 1.75 करोड़ कमाए, जबकि दूसरे दिन कमाई 2.25 करोड़ तक बढ़ी। कुल मिलाकर दो दिनों का बिजनेस 4 करोड़ रहा। यह आंकड़ा बॉक्स ऑफिस के लिहाज से कमजोर माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: The Bengal Files Review: टुकड़ों में अच्छी लगती है ‘द बंगाल फाइल्स', कई सीन अच्छे पर क्लाइमैक्स तक ऊब जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection baaghi 4 the conjuring final rites bengal files dil madrasi param sundari
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स - फोटो : एक्स
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स
हॉलीवुड की मशहूर हॉरर फ्रैंचाइजी 'द कॉन्ज्यूरिंग' का चौथा पार्ट भारतीय दर्शकों पर जोरदार असर छोड़ रहा है। एड और लॉरेन वॉरेन की आखिरी केस पर आधारित इस फिल्म ने पहले दिन 17.5 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन भी बराबर 17.5 करोड़ का बिजनेस किया। दो दिन का कुल आंकड़ा 35 करोड़ पहुंच गया है, जो इसे इस हफ्ते की सबसे बड़ी ओपनर बना देता है।

 खबर भी पढ़ें: The Conjuring Last Rites X Review: दर्शकों को कम डरा पा रही ‘द कॉन्ज्यूरिंग 4’, नेटिजंस बोले- समय की बर्बादी
विज्ञापन
box office collection baaghi 4 the conjuring final rites bengal files dil madrasi param sundari
दिल मद्रासी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
दिल मद्रासी
साउथ सिनेमा ने हमेशा अपनी दमदार कहानियों और एक्शन से दर्शकों को प्रभावित किया है। एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी दिल मद्रासी ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की। पहले दिन 13 करोड़ और दूसरे दिन 11.75 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने कुल 25.40 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। शिवकार्तिकेयन, रुक्मिणी वसंत और विद्युत जामवाल की मौजूदगी फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed