{"_id":"6906edaa53710aab24045773","slug":"box-office-collection-baahubali-the-epic-the-taj-story-mass-jatara-2025-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरे ही दिन घटी 'बाहुबली द एपिक' की कमाई, 'द ताज स्टोरी' समेत इन फिल्मों को मिला वीकएंड का फायदा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
दूसरे ही दिन घटी 'बाहुबली द एपिक' की कमाई, 'द ताज स्टोरी' समेत इन फिल्मों को मिला वीकएंड का फायदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:11 AM IST
सार
Baahubali The Epic Collection Day 2: 'बाहुबली द एपिक' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' को वीकएंड का फायदा मिला है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शनिवार का दिन फिल्मों के कलेक्शन के लिहाज से मिला-जुला रहा। कई फिल्मों को वीकएंड का फायदा मिला, तो कई फिल्मों ने कम कमाई की। आइए जानते हैं 'बाहुबली द एपिक', 'द ताज स्टोरी', 'मास जतारा', 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'कांतारा चैप्टर 1' ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है?
2 of 7
'बाहुबली: द एपिक'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बाहुबली द एपिक
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटी है। शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 18.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
3 of 7
फिल्म 'द ताज स्टोरी' में परेश रावल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
द ताज स्टोरी
परेश रावल की अदाकारी वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.93 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म की कहानी ताजमहल पर आधारित है। फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास और स्नेहा वाघ ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जानिए कब रिलीज होगी फिल्म मास जतारा, जल्द होगा तू मेरा लवर गाना रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
मास जतारा
रवि तेजा की नई फिल्म 'मास जतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये से खाता खोला है। शुक्रवार को स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म ने 2.9 करोड़ रुपये कमाए थे। अब इसका टोटल कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 7
थामा
- फोटो : Youtube Maddock Films
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' की कमाई में शनिवार को बढ़ोतरी हुई है। 12वें दिन फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 115.90 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।