Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Coolie And War 2 Continue Earning Good Numbers On Week Days Mahavatar Narsimha Stay
{"_id":"68a6833fb696c3324309e563","slug":"box-office-collection-coolie-and-war-2-continue-earning-good-numbers-on-week-days-mahavatar-narsimha-stay-2025-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच जारी चूहे-बिल्ली का खेल, अभी भी करोड़ों में बनी हुई है ‘महावतार नरसिम्हा’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच जारी चूहे-बिल्ली का खेल, अभी भी करोड़ों में बनी हुई है ‘महावतार नरसिम्हा’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:01 AM IST
सार
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच जारी जंग हर बीतते दिन के साथ आगे बढ़ती जा रही है। वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर अपना एक महीना पूरा करने के करीब है। जानिए बुधवार को कैसा रहा इन फिल्मों का हाल।
सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़े बजट की फिल्में ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ बनी हुई हैं। इन दोनों ही फिल्मों के बीच चूहे-बिल्ली की रेस चल रही है। हालांकि, अधिकतर मौकों पर रजनीकांत की ‘कुली’ ऋतिक की ‘वॉर 2’ से आगे रह रही है। जानते हैं अब बुधवार को इन दोनों फिल्मों ने की कैसी कमाई और कौन सी फिल्म रही आगे।
2 of 5
'कुली' फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
कुली
रजनीकांत की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुली’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब बुधवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो मंगलवार को 9.50 करोड़ रुपए था। इस तरह से सात दिनों में ‘कुली’ ने 222.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है।
3 of 5
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। मंगलवार को 9 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘वॉर 2’ ने बुधवार को 5.59 करोड़ रुपए हासिल किए। इस तरह से सात दिनों में ‘वॉर 2’ का कुल कलेक्शन 199.09 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुली बनाम वॉर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की कहानी में है झोल
‘कुली’ और ‘वॉर 2’ दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है। ‘वॉर 2’ की कहानी में जहां झोल देखने को मिल रही है। वहीं फिल्म के कई एक्शन सीन और वीएफएक्स भी कहीं-कहीं पर मजाक का पात्र बन रहे हैं। वहीं ‘कुली’ की कहानी भी कई मौकों पर कन्फ्यूजिंग लग रही है। हालांकि, रजनीकांत की फैन फॉलोइंग फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आगे बनाए हुए है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
महावतार नरसिम्हा
‘वॉर 2’ और ‘कुली’ जैसी दो बड़ी फिल्मों के बीच भी ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर लगभग एक महीना पूरे होने को आई ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई अभी भी करोड़ों में हो रही है। मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बुधवार को 1.75 करोड़ रुपए जुटाए। इस तरह से 27 दिनों में ‘महावतार नरसिम्हा’ की कुल कमाई 217.10 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।