{"_id":"68d4ad850d40df245a0f52ca","slug":"box-office-collection-how-much-jolly-llb-3-and-nishaanchi-earned-2025-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: कम होने लगा 'जॉली एलएलबी 3' का जलवा, 'निशानची' और 'मिराय' ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: कम होने लगा 'जॉली एलएलबी 3' का जलवा, 'निशानची' और 'मिराय' ने बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन
Thu, 25 Sep 2025 08:18 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:18 AM IST
सार
Box Office Collection Report: बुधवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से मिला जुला रहा है। आइए जानते हैं बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों ने इस दिन कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
जॉली एलएलबी 3, निशानची
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 सितंबर को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें 'जॉली एलएलबी 3' और 'निशानची' शामिल हैं। इसके अलावा भी कई फिल्में सिनेमाघरों में चल रही हैं। बुधवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से मिला जुला रहा। कुछ फिल्मों ने अच्छा कारोबार किया, तो कुछ फिल्मों की कमाई घटी है। आइए जानते हैं बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 'जॉली एलएलबी 3' और 'निशानची' समेत बाकी फिल्मों का क्या हाल रहा है।
फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अदाकारी वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मंगलवार को फिल्म की कमाई 6.61 करोड़ रुपये रही। बुधवार को फिल्म ने 4.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 69.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वीकएंड के बाद इस फिल्म की कमाई घटी है। हालांकि दर्शक इसे अभी भी प्यार दे रहे हैं।
फिल्म का रिव्यू पढ़ें: Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत मजेदार, हंसी-न्याय का मजबूत संगम; ड्रामा थोड़ा जरूरत से ज्यादा

'निशानची' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : वी
निशानची
अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' से काफी उम्मीदें की जा रही थीं लेकिन यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख रुपये से खाता खोला। मंगलवार को फिल्म की कमाई 6 लाख रुपये रही। वहीं बुधवार को फिल्म ने महज 5 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.16 करोड़ रुपये कमाए। यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज हुई थी।

मिराय
- फोटो : x
मिराय
तेजा सज्जा की अदाकारी वाली साउथ फिल्म 'मिराय' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ रुपये से खाता खोला। मंगलवार को फिल्म ने 1.72 करोड़ रुपये कमाए। बुधवार को फिल्म की कमाई 1.50 करोड़ रुपये रही। इसने 13 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 84.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म में मांचू मनोज ने खलनायक की भूमिका निभाई है।

डेमन स्लेयर
- फोटो : x
डेमन स्लेयर
बात करते हैं जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' की। इसे भारतीय दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की। इसने बॉक्स ऑफिस पर 12.85 करोड़ रुपये से खाता खोला। बुधवार को फिल्म की कमाई 64 लाख रुपये रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 64.84 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।