फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: शनिवार को ‘मां’ को मिली मामूली बढ़त, ‘कन्नप्पा’ का घट गया कलेक्शन, जानें बाकी फिल्मों की कमाई

Sun, 29 Jun 2025 08:21 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 29 Jun 2025 08:21 AM IST
सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक की फिल्में मौजूद हैं। जानते हैं इन फिल्मों के लिए कैसी रही वीकेंड की शुरुआत।

विज्ञापन
Box Office Collection Kajol Starrer Maa Earnings Hike On Saturday But Kannappa Collection Fallen On Day 2
काजोल, विष्णु मांचू और ब्रैड पिट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए मौजूद हैं। इनमें हॉरर से लेकर इमोशनल, ड्रामा, मायथोलॉजिकल और हॉलीवुड की फिल्म शामिल है। जानते हैं कैसा रहा इन फिल्मों के लिए शनिवार का दिन और कितनी रही कमाई।

Box Office Collection Kajol Starrer Maa Earnings Hike On Saturday But Kannappa Collection Fallen On Day 2
मां - फोटो : एक्स

मां
काजोल की हॉरर-मायथोलॉजिकल फिल्म ‘मां’ सिनेमाघरों में इन दिनों बनी हुई है। शुक्रवार को 4.65 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ‘मां’ की शनिवार को दूसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिला। वीकेंड का लाभ उठाते हुए शनिवार को ‘मां’ ने 6.18 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 10.83 करोड़ रुपए हो गया है।

Box Office Collection Kajol Starrer Maa Earnings Hike On Saturday But Kannappa Collection Fallen On Day 2
फिल्म 'कन्नप्पा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कन्नप्पा
विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ पौराणिक कहानियों पर आधारित एक फिल्म है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था क्योंकि इसकी कास्ट में अक्षय कुमार, मोहनलाल और प्रभास जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत भी की। पहले ही दिन 9.35 करोड़ की कमाई के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘कन्नप्पा’ को दूसरे दिन झटका लगा है। क्योंकि दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़ने की बजाय और घट गई। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 7 करोड़ रुपए ही रहा। इस तरह से दो दिनों में कन्नप्पा ने कुल 16.35 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Kajol Starrer Maa Earnings Hike On Saturday But Kannappa Collection Fallen On Day 2
सितारे जमीन पर - फोटो : अमर उजाला

सितारे जमीन पर
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लगातार लोगों की सराहना भी मिल रही है। अपने पहले हफ्ते 88.9 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली ‘सितारे जमीन पर’ अपने दूसरे हफ्ते में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। 9वें दिन शनिवार को ‘सितारे जमीन पर’ ने नई रिलीज हुई फिल्मों से भी बेहतर कमाई की। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 13.63 करोड़ रुपए रहा। इस तरह से आमिर की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 109.18 करोड़ रुपए पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Box Office Collection Kajol Starrer Maa Earnings Hike On Saturday But Kannappa Collection Fallen On Day 2
एफ1 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

एफ1
फॉर्मूला वन रेसिंग पर आधारित ब्रैड पिट की एफ1 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी शुरुआत की थी। बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ के साथ अपना खाता खोलने वाली एफ1 की कमाई में शनिवार को उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 9.62 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन 15.32 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed