फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shefali Jariwala: शेफाली ही नहीं इन सेलिब्रिटी की मौत से फैंस को लगा झटका, ‘बिग बॉस’ से रहा सबका कनेक्शन

Sat, 28 Jun 2025 11:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 28 Jun 2025 11:48 PM IST
सार

शुक्रवार को शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से फैंस को जबरदस्त झटका लगा। शेफाली ने बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया था। ‘बिग बॉस’ के अलग-अलग सीजन से जुड़े कुछ और कंटेस्टेंट भी हैं, जिनकी अचानक मौत की खबर ने दर्शकों को स्तब्ध कर दिया।

विज्ञापन
When Shefali Jariwala To Sidharth Shukla Sudden Death Happen All Celebrities Part of Bigg Boss Show
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम@shefalijariwala

शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से फैंस काफी दुखी हैं। शेफाली के अलावा कई और सेलिब्रिटी भी हैं, जिनके निधन की खबर सुनकर फैंस काे धक्का लगा था। इन सब सेलिब्रिटीज में एक बात कॉमन है, सभी ने ‘बिग बॉस’ के डिफरेंट सीजन में हिस्सा लिया था। जानिए, कौन है वो सेलिब्रिटीज। 

When Shefali Jariwala To Sidharth Shukla Sudden Death Happen All Celebrities Part of Bigg Boss Show
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम@realsidharthshukla

सिद्धार्थ शुक्ला 
टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने  ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया था। वह इस शो के वह विनर भी बने थे। 2 सितंबर 2021 में हार्ट अटैक से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। इस खबर ने सिद्धार्थ के फैंस, दोस्तों को हैरान कर दिया था। खासकर शहनाज गिल, जो कि सिद्धार्थ शुक्ला की काफी करीब थीं, वह इस सदमे से काफी समय तक उबर नहीं सकीं।  

When Shefali Jariwala To Sidharth Shukla Sudden Death Happen All Celebrities Part of Bigg Boss Show
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

प्रत्युषा बनर्जी 
‘बालिका वधु’ सीरियल से मशहूर हुईं प्रत्युषा बनर्जी ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा बनी थीं। इस रियालिटी शो में भी प्रत्युषा को काफी सराहा गया। मगर साल 2016 में प्रत्युषा ने सुसाइड कर लिया। 1 अप्रैल को 2016 को जब प्रत्युषा के सुसाइड की खबर फैंस को मिली तो किसी को भी यकीन नहीं हुआ। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
When Shefali Jariwala To Sidharth Shukla Sudden Death Happen All Celebrities Part of Bigg Boss Show
राजू श्रीवास्तव - फोटो : एक्स (ट्विटर)

राजू श्रीवास्तव 
अपनी कमाल की कॉमेडी के लिए राजू श्रीवास्तव मशहूर थे। वह भी ‘बिग बॉस 3’ का हिस्सा बने थे। इस शो के वह विनर नहीं बने लेकिन दर्शकों का दिल जरूर जीता। 58 साल के राजू श्रीवास्तव के निधन की जब खबर मिली थी तो फैंस हैरान हुए, उन्हें इस खबर पर यकीन नहीं हुआ। दरअसल, राजू बिल्कुल स्वस्थ थे लेकिन 21 सितंबर 2022 में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन
When Shefali Jariwala To Sidharth Shukla Sudden Death Happen All Celebrities Part of Bigg Boss Show
जयश्री रमैया - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जयश्री रमैया 
शेफाली, राजू श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शुक्ला ‘बिग बाॅस' के हिंदी वर्जन में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए। यह शो अन्य भाषाओं में भी आता है। ‘बिग बॉस 3’ कन्नड़ में एक एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने हिस्सा लिया था। 25 जनवरी 2021 में इस एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed