Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kannappa Movie Day 2 Box Office Collection: Vishnu Manchu Prabhas Akshay Kumar Kajal Mohanlal Film earning
{"_id":"68601958e9d98f085a0f77c7","slug":"kannappa-movie-day-2-box-office-collection-vishnu-manchu-prabhas-akshay-kumar-kajal-mohanlal-film-earning-2025-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kannappa Day 2 Box Office Collection: दर्शकों पर कितना चला 'कन्नप्पा' का जादू? जानिए दूसरे दिन की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kannappa Day 2 Box Office Collection: दर्शकों पर कितना चला 'कन्नप्पा' का जादू? जानिए दूसरे दिन की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:12 PM IST
सार
Kannappa Movie Box Office Collection: फिल्म 'कन्नप्पा' सिनेमाघरों में कल शुक्रवार 27 जून को रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने सुस्त शुरुआत की। जानते हैं आज शनिवार को दूसरे दिन कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
'कन्नप्पा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'कन्नप्पा' ने 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। मूल रूप से साउथ की यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हुई है। इसमें विष्णु मांचू लीड रोल में नजर आए हैं। उनके अलावा प्रभास, मोहनलाल और काजल अग्रवाल के अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी हैं। पहले दिन औसत शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने आज शनिवार को कैसा कारोबार किया है? जानिए
2 of 5
'कन्नप्पा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहले दिन रही सुस्त शुरुआत
मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'कन्नप्पा' ने कल ओपनिंग डे पर 9.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। वहीं, आज दूसरे दिन शनिवार को इसके कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकडों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 5.1 करोड़ रुपये कमाए हैं।
3 of 5
कन्नप्पा स्टारकास्ट
- फोटो : एक्स@iVishnuManchu
दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट
फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 14.45 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म के बजट को देखते हुए यह कमाई औसत से भी कम है। यह मेगा बजट फिल्म है। कथित तौर पर इसे करीब 200 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। इस हिसाब से देखा जाए तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने बजट का दस फीसदी भी नहीं कमाया। वहीं, दूसरे दिन और भी गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'कन्नप्पा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
काजोल की फिल्म से हुआ टकराव
कल रविवार को इसकी कमाई में इजाफा दर्ज हो सकता है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के सुपरस्टार्स से सजी फिल्म 'कन्नप्पा' अपनी रिलीज से पहले से ही काफी चर्चा में रही। यह फिल्म ऐसे वक्त में रिलीज हुई है, जब आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' पहले से दर्शकों का प्यार बटोर रही है। इसके अलावा काजोल की फिल्म 'मां' से इसका क्लैश हुआ है। 'मां' और 'कन्नप्पा' दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं।
भगवान शिव की भूमिका में अक्षय कुमार
फिल्म 'कन्नप्पा' में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में नजर आए हैं। यह माइथोलॉजिकल, एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें कन्नप्पा नाम के शिव भक्त की पौराणिक कथा दिखाई जा रही है। इसमें मुकेष ऋषि, मोहनलाल, आर शरतकुमार और मोहन बाबू जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।