शेफाली जरीवाला की असामयिक मृत्यु ने इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय एक्ट्रेस को कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनका निधन हो गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने अचानक कार्डियक अरेस्ट की चपेट में आकर दुनिया को अलविदा कहा हो। इससे पहले भी कई बड़े नाम ऐसे हैं जो रातों-रात इस दुनिया से चले गए और फैंस को सिर्फ उनकी यादें ही दे गए।
Shefali Jariwala: शेफाली से पहले इन सेलेब्स ने अचानक दुनिया को कहा अलविदा, एक को तो नींद में आ गया हार्ट अटैक
Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला ने कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया है। 42 साल की उम्र में शेफाली दुनिया से चली गईं। शेफाली से पहले भी कई सितारें रातोंरात हमें छोड़कर चले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ शुक्ला
टीवी के सबसे लोकप्रिय चेहरों में शुमार सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस वक्त वो सिर्फ 40 वर्ष के थे। बताया गया कि रात को उन्होंने कुछ देर अस्वस्थ महसूस किया था, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि वो अगली सुबह जीवित नहीं होंगे। सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 जीतकर लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई थी और उनकी मौत से फैन्स को लंबे समय तक सदमा रहा।
ये खबर भी पढ़े: Uorfi Javed: शो ट्रेटर्स के इन कंटेस्टेंट्स को लेकर उर्फी ने साझा की फीलिंग्स, पोस्ट में लिखा- ‘ये दो सच में…’
केके (कृष्णकुमार कुन्नथ)
भारतीय संगीत इंडस्ट्री के चमकते सितारे केके भी कार्डियक अरेस्ट की चपेट में आ गए। 31 मई 2022 की रात, कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान परफॉर्म करने के बाद केके को बेचैनी महसूस हुई। होटल लौटते वक्त उनकी तबीयत और बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी।
सतीश कौशिक
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च 2023 को हुआ था। 66 वर्षीय एक्टर और डायरेक्टर को दिल्ली में एक दोस्त के घर पर कार्डियक अरेस्ट आया। अस्पताल ले जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अपने जीवन में उन्होंने कॉमेडी, निर्देशन और लेखन में शानदार योगदान दिया, और उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति थी।
मनोज कुमार
मनोज कुमार, जिन्हें 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता था, 4 अप्रैल 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। 86 वर्षीय इस लेजेंडरी एक्टर का निधन भी कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ। उन्होंने 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', और 'क्रांति' जैसी देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों से सिनेमा को नई दिशा दी थी। उनका जाना एक युग के अंत जैसा महसूस हुआ।