फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films On Tribals: 'जंगल क्राई' से लेकर 'आक्रोश' तक इन फिल्मों में दिखाई गई आदिवासियों की कहानी, दिखा संघर्ष

Sat, 28 Jun 2025 06:05 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 28 Jun 2025 06:05 PM IST
सार

Indian Films On Tribals: फिल्म 'कन्नप्पा' में आदिवासी की कहानी दिखाई गई है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें आदिवासियों की कहानी और उनका संघर्ष दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Indian Films Based on Tribals Jai Bhim Sherni Chak de India RaOne Kannappa
आदिवासियों पर आधारित फिल्में - फोटो : यूट्यूब

27 जून को सिनेमाघरों में फिल्म 'कन्नप्पा' रिलीज हुई है। फिल्म में विष्णू मांचू ने एक आदिवासी व्यक्ति का रोल निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि आदिवासी शख्स पहले नास्तिक होता है इसके बाद वह भगवान शिव का भक्त बन जाता है। यह किरदार विष्णु मांचू ने निभाया है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें आदिवासियों की कहानी दिखाई गई है।

Indian Films Based on Tribals Jai Bhim Sherni Chak de India RaOne Kannappa
जंगल क्राई - फोटो : यूट्यूब

जंगल क्राई
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'जंगल क्राई' में रग्बी खेल की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि ओडिशा के वंचित आदिवासी बच्चे किस तरह से ब्रिटेन में अंडर-14 रग्बी विश्व कप जीतते हैं। यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में एमिली शाह और अभय देओल ने अहम किरदार निभाया है।

Indian Films Based on Tribals Jai Bhim Sherni Chak de India RaOne Kannappa
जय भीम - फोटो : यूट्यूब

जय भीम
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'जय भीम' में एक आदिवासी परिवार की कहानी दिखाई गई है। इसमें दिखाया गया है कि एक आदिवासी शख्स को झूठे इल्जाम में फंसाकर उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया जाता है जहां उसकी मौत हो जाती है। इसके बाद उसकी पत्नी को एक वकील इंसाफ दिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Films Based on Tribals Jai Bhim Sherni Chak de India RaOne Kannappa
शेरनी - फोटो : यूट्यूब

शेरनी
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'शेरनी' में आदिवासियों की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में इंसान और जानवरों के संघर्ष और संरक्षण की कहानी दिखाई गई है। जानवरों के संरक्षण में अकसर आदिवासी समुदाय शामिल होते हैं। फिल्म में विद्या बालन ने अहम किरदार निभाया है।

यह खबर भी पढ़ेंPalak Tiwari: इब्राहिम के साथ रिश्ते से खुश नहीं हैं पलक तिवारी के पिता, बोले- 'इन चक्करों से दूर रहे..'

विज्ञापन
Indian Films Based on Tribals Jai Bhim Sherni Chak de India RaOne Kannappa
आर्टिकल 15 - फोटो : यूट्यूब

आर्टिकल 15  
फिल्म 'आर्टिकल 15' में भारत में चल रही जाति-आधारित भेदभाव और हिंसा को दिखाया गया है। फिल्म में आदिवासियों सहित हाशिए पर पड़े समुदायों की खस्ता हालत दिखाने की कोशिश की गई है। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन अभिनव सिन्हा ने किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed