फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी ‘ठग लाइफ’, पहले दिन रही धीमी शुरुआत; जानें बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल

Fri, 06 Jun 2025 07:59 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 06 Jun 2025 07:59 AM IST
सार

Box Office Report: काफी चर्चाओं और इंतजार के बाद कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ अब रिलीज हो चुकी है। जानें पहले ‘दिन ठग लाइफ’ का और गुरुवार को बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल।

विज्ञापन
Box Office Collection Kamal Haasan Thug Life Slow Opening On Day 1 Bhool Chuk Maaf Continue Decent Earnings
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ नई रिलीज हुई है। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। तो वहीं दूसरी ओर राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ अभी भी सिनेमाघरों में बनी है और इन फिल्मों के बीच टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। जानते हैं गुरुवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा।

Box Office Collection Kamal Haasan Thug Life Slow Opening On Day 1 Bhool Chuk Maaf Continue Decent Earnings
ठग लाइफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ठग लाइफ
कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चाओं में है। कमल हासन के एक बयान को लेकर विवाद भी उठा, जिसके बाद फिल्म और भी चर्चाओं में आ गई। ऐसे में उम्मीद थी कि फिल्म रिलीज के बाद गर्दा उड़ा देगी। हालांकि, पहले दिन की कमाई देखकर ऐसा नहीं लगता है। ‘ठग लाइफ’ ने पहले दिन 17 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की है। कमल हासन और मणिरत्नम जैसे दिग्गजों को देखते हुए फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी ही कही जाएगी।

Box Office Collection Kamal Haasan Thug Life Slow Opening On Day 1 Bhool Chuk Maaf Continue Decent Earnings
ठग लाइफ - फोटो : एक्स

37 साल बाद साथ आए कमल हासन और मणिरत्नम
‘ठग लाइफ’ के जरिए निर्देशक मणिरत्नम और कमल हासन लगभग 37 साल बाद एक साथ वापस लौटे हैं। ‘नायकन’ जैसी हिट फिल्म देने के बाद दोनों के एकसाथ वापस आने से फैंस को ‘ठग लाइफ’ से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन तकरीबन 180 से 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की पहले दिन की शुरुआत देखकर ऐसा लगता है कि शायद ये जोड़ी कहीं चूक गई है। फिलहाल देखना ये है कि क्या वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बड़ी उछाल आती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Kamal Haasan Thug Life Slow Opening On Day 1 Bhool Chuk Maaf Continue Decent Earnings
फिल्म 'भूल चूक माफ' का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

भूल चूक माफ
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को भी फिल्म ने करोड़ों में कमाई की। गुरुवार को अपने 14वें दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही पहले हफ्ते 44.1 करोड़ का बिजनेस करने वाली ‘भूल चूक माफ’ ने अपना दूसरा हफ्ता पूरा होते-होते 66.75 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Kamal Haasan Thug Life Slow Opening On Day 1 Bhool Chuk Maaf Continue Decent Earnings
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ - फोटो : X
मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
बॉक्स ऑफिस पर अपने 20 दिन पूरे कर चुकी टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। फिल्म ने गुरुवार को 83 लाख रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 94.22 करोड़ हो चुका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed