फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neha Kakkar: ‘इंडियन आइडल 2’ में हुईं रिजेक्ट, एआर रहमान संग किया काम; बन गईं क्वीन ऑफ रीमिक्स

Fri, 06 Jun 2025 07:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 06 Jun 2025 07:30 AM IST
सार

Neha Kakkar Birthday: आज बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ का जन्मदिन (6 जून 1988) है। इस मौके पर नेहा के सिंगिंग करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें जानिए?

विज्ञापन
Neha Kakkar Birthday Singer Career And Love Life Known Unknown Facts
सिंगर नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar

आज नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर्स में शामिल हैं लेकिन यह जर्नी उनके लिए आसान नहीं रही है। ऋषिकेश में जन्मी और दिल्ली में पली-बढ़ी नेहा कक्कड़ ने 4 साल की उम्र से माता रानी के जगरातों में गाना शुरू कर दिया था। साल 2004 में वह अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं। नेहा कक्कड़ की बड़ी बहन सोनू भी सिंगर हैं, नेहा अक्सर अपने इंटरव्यू में कहती हैं कि बहन से म्यूजिक के बारे में काफी कुछ सीखा है। नेहा का भाई टोनी कक्कड़ भी बॉलीवुड में पॉपुलर सिंगर-कंपोजर है। इस तरह ये भाई-बहनों की जोड़ी बॉलीवुड में छा चुकी है। लेकिन नेहा कक्कड़ ने अपने लिए एक अलग मुकाम बना लिया है। एक नजर सिंगर नेहा कक्कड़ की करियर जर्नी पर।  

Neha Kakkar Birthday Singer Career And Love Life Known Unknown Facts
सिंगर नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar

सिंगिंग रियालिटी शो में रिजेक्ट हुईं 
नेहा कक्कड़ ने साल 2005 में ‘इंडियन आइडल 2’ में हिस्सा लिया था। ऑडिशन राउंड में ही उन्हें अच्छा  रेस्पॉन्स नहीं मिला। फिर भी वह शो में सेलेक्ट हुईं लेकिन जल्द ही बाहर हो गईं। इस रिजेक्शन से नेहा हारी नहीं, वह खुद पर काम करती रहीं। आगे चलकर अपना पहला एल्बम ‘नेहा द रॉकस्टार(2008)’ मीत ब्रदर्स के साथ मिलकर निकाला। इसी साल नामी सिंगर सुखविंदर के साथ ‘हे रामा’ नाम का गाना फिल्म ‘मीराबाई नॉट आउट’ फिल्म के लिए गाया। 

Neha Kakkar Birthday Singer Career And Love Life Known Unknown Facts
सिंगर नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar

ऐसे बनीं बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर 
साल 2009 में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ब्लू’ के थीम सॉन्ग में गाने का मौका नेहा कक्कड़ को मिला। जिस गाने को नेहा ने गाया, उसे ए आर रहमान ने तैयार किया। इस गाने के बाद नेहा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। नेहा ने आगे ‘कॉकटेल’, ‘यारियां’, क्वीन, ब्रदीनाथ की दुल्हनिया, सिंबा जैसी कई हिट फिल्मों में चार्टबस्टर सॉन्ग गाए हैं। साथ ही वह अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए भी चर्चा में रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar Birthday Singer Career And Love Life Known Unknown Facts
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar

क्वीन ऑफ रीमिक्स कही जाती हैं 
नेहा कक्कड़ ने कई फिल्मों में पुराने गानों के रीमिक्स भी गाए हैं। इस वजह से वह क्वीन ऑफ रीमिक्स कहीं जाने लगी हैं। इस टैग के बारे में नेहा कक्कड़ ने अपने एक इंटरव्यू में कुछ साल पहले कहा था, ‘मैंने ‘साकी साकी’, ‘दिलबर ’ और ‘तू चीज बड़ी है मस्त’ जैसे रीमिक्स सॉन्ग फिल्मों के लिए गाए हैं। ऑडियंस ने इन गानों के लिए खूब प्यार भी दिया है। मुझे भी पुराने गाने पसंद हैं इसलिए इनके रीमिक्स मन से गाती हूं।’ आगे भी नेहा की ख्वाहिश कई पुराने हिट सॉन्ग को रिमिक्स करके गाने की है। 

विज्ञापन
Neha Kakkar Birthday Singer Career And Love Life Known Unknown Facts
नेहा कक्कड़ और पति राेहनप्रीत - फोटो : इंस्टाग्राम@nehakakkar
चर्चा में रही लव लाइफ भी
नेहा कक्कड़ सिर्फ अपनी सिंगिंग के लिए ही लाइमलाइट में नहीं रहीं, वह अपनी लव लाइफ के कारण भी खबरों में बनी रही हैं। साल 2014 में एक्टर हिमांश कोहली के साथ उनका लव अफेयर चर्चा में रहा। शादी करने की घोषणा भी दोनों कर चुके थे, फिर अचानक इनका ब्रेकअप हो गया। हिमांश कोहली के बाद नेहा की जिंदगी में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह की एंट्री हुई। नेहा कक्कड़ की जिंदगी में फिर प्यार की बहार आई। रोहनप्रीत के साथ साल 2020 में नेहा कक्कड़ ने शादी कर ली। नेहा कक्कड़ ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘रोहन बहुत प्यारे इंसान हैं। वह कभी कुछ गलत नहीं करते हैं।’
नेहा और रोहन साथ में कई म्यूजिक एल्बम भी कर चुके हैं। जिन्हें नेहा कक्कड़ के फैंस काफी पसंद करते हैं। नेहा को नेहू के नाम से उनके फैंस बुलाते हैं। इस नाम से सोशल मीडिया पर कई फैन पेज भी चलते हैं। खुद नेहा कक्कड़ भी इंस्टाग्राम पर रोहन और अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करती हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed