Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office Collection Know Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Stree 2 Jr NTR Janhvi Kapoor Devara Part 1 Earning
{"_id":"66fe0224a7438d4309072b01","slug":"box-office-collection-know-shraddha-kapoor-rajkummar-rao-stree-2-jr-ntr-janhvi-kapoor-devara-part-1-earning-2024-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'देवरा', बॉक्स ऑफिस पर 'सरकटे' का आतंक है बरकरार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'देवरा', बॉक्स ऑफिस पर 'सरकटे' का आतंक है बरकरार
सिनेमाघरों में इस समय साउथ और बॉलीवुड फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। एक तरफ मैदान में 'स्त्री 2' है, जो रिलीज के इतने दिनों बाद भी पैसों की बारिश कर रही है। वही, दूसरी ओर जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा है, जो रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि, 'स्त्री 2' के आगे 'देवरा' भी घुटने टेकते नजर आ रही है। शानदार ओपनिंग के बाद देवरा सिनेमाघरों में संघर्ष करती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि बुधवार को थिएटर में किस फिल्म ने कितना दम दिखाया है...
2 of 5
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्त्री 2' बारिश की वो फुहार बन कर आई थी, जिसने थिएटर मालिकों को खुश कर दिया है। लंबे समय से सिनेमाघर एक बड़े हिट की तलाश में था। 'स्त्री 2' ने यह बात साबित कर दी है कि अच्छी कहानी और कॉमेडी से दर्शकों को आसानी से सिनेमाघरों में खींचा जा सकता है। फिल्म ने शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' को भी पछाड़ दिया है।
3 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
फिल्म के कमाई की बात करें तो 'स्त्री 2' ने रिलीज के 49वें दिन 1.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 591.33 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म जल्द ही 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है और 600 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवरा पार्ट वन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'आरआरआर' के बाद दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जूनियर एनटीआर ने एक बार फिर 'देवरा' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर ली है। फिल्म में अभिनेता के साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की थी। हालांकि, फिल्म को 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के लिए काफी जूझना पड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
बात करें फिल्म की कमाई की तो छठे दिन फिल्म ने 17.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू लिया है। इसने अब तक 205.18 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं के लिए यह थोड़ी राहत की बात हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।