इन दिनों दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में फिल्मों की कमी नहीं है। अलग-अलग जॉनर की फिल्में लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक किसी हालिया रिलीज नई फिल्म की परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। सिद्धांत जैसे बड़े स्टार की फिल्म 'युद्रा' भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही है। वही, बात करें हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' की तो फिल्म में अभी भी काफी जान बची है। 'स्त्री 2' दर्शकों का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हट रही है। आइए जानते हैं कि गुरुवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धम्म से गिरी युद्रा की कमाई, दर्शकों में अभी भी बाकी है स्त्री 2 की दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'स्त्री 2' बारिश की वो फुहार बन कर आई थी, जिसने थिएटर मालिकों को खुश कर दिया है। लंबे समय से सिनेमाघर एक बड़े हिट की तलाश में था। 'स्त्री 2' ने यह बात साबित कर दी है कि अच्छी कहानी और कॉमेडी से दर्शकों को आसानी से सिनेमाघरों में खींचा जा सकता है। फिल्म ने शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' को भी पछाड़ दिया है।
फिल्म की कमाई की बात की जाए तो 43वें दिन इस फिल्म ने 1.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 582.55 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, अब फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो गई और दर्शक अब घर बैठे भी मिल का लुत्फ उठा सकते हैं।
सिनेमाघरों में इन दिनों एकमात्र नई रिलीज फिल्म सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल की ‘युध्रा’ थी। सिनेमा डे के दिन रिलीज हुई इस फिल्म को सस्ती टिकटों का फायदा मिला था, लेकिन जैसे ही दूसरे दिन आंकड़े सामने आए, फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट भी दर्ज हुई। आलम ऐसा है कि रिलीज के सातवें दिन तक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार नहीं बना पाई है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सात दिन में इस फिल्म ने 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 10.96 करोड़ रुपये हो गई है।
साउथ के सुपरस्टार विजय की भारी भरकम बजट में बनी फिल्म गोट का भी बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है। शानदार एक्शन और सस्पेंस थ्रिलर की इस फिल्म को भी फैंस का ज्यादा प्यार नहीं मिल पा रहा है। बात करें कमाई की तो 22वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 247.70 करोड़ रुपये हो गई है।