{"_id":"66f613927fcc21fffa08f1da","slug":"navya-naveli-nanda-have-opened-up-about-the-real-reason-why-she-did-not-want-to-enter-movies-2024-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navya Nanda: बच्चन परिवार की तरह फिल्मों में नहीं आना चाहती बिग बी की नातिन, बोलीं- बिजनेस में है ज्यादा रुचि","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Navya Nanda: बच्चन परिवार की तरह फिल्मों में नहीं आना चाहती बिग बी की नातिन, बोलीं- बिजनेस में है ज्यादा रुचि
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एक बिजनेस सोच रखती हैं और बिजनेस में ही अपनी एक अलग और नई पहचान बनाना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बात की, जहां उन्होंने बताया कि वह अपनी पसंद से एक्टर नहीं बनना चाहती हैं, जबकि उनके भाई अगस्त्य नंदा के अलावा उनका पूरा परिवार मनोरंजन इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा है।
2 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने इंडिया टुडे मुंबई कॉन्क्लेव 2024 में कहा कि हर किसी को अपनी विरासत की उम्मीदों पर खरा उतरने में एक मजबूत भूमिका निभानी होती है। जब बात उनकी आती है, तो उनका मानना है कि वह सामाजिक प्रभाव और व्यवसाय को लेकर ज्यादा रुचि रखती हैं और यहीं वह अपना भविष्य भी देखती हैं। नव्या ने कहा, "मैं जिस भी बैकग्राउंड से आती हूं, मैं हमेशा यही करना चाहती थी। मैं उन सभी अवसरों के लिए आभारी हूं, जो आज मुझे मिल रहे हैं।"
3 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
नव्या ने आगे कहा कि भारत में कई लोगों के लिए यह शायद सच नहीं हो सकता है, लेकिन मैं कभी भी अभिनय नहीं करना चाहती थी। बता दें कि नंदा को हाल ही में आईआईएम एडमिशन को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जहां लोगों ने उनकी उपलब्धियों और योग्यता पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @navyananda
इंटरव्यू में आगे नव्या ने ने खुद को सोशल मीडिया ट्रोलिंग से बचाने के बारे में भी बात की और बताया कि वह इस बारे में बिल्कुल भी परवाह नहीं करती हैं। नव्या ने कहना है कि सोशल मीडिया ने कई लोगों को अपनी आवाज दी है और यह आपके काम को सामने लाने के लिए एक बेहतरीन जगह है।
विज्ञापन
5 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम @navyananda
आईआईएम का हिस्सा बनने के लिए खुद को लकी बताते हुए नव्या ने कहा, "मैंने अपने काम और खुद को वहां रखने का एक्टिव ऑप्शन चुना है। मैं लोगों की किसी भी बात पर बुरा नहीं मानती। मेरी सच्चाई देश की कई महिलाओं से अलग है। मैं इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देती कि लोग मेरे बारे में क्या नेगेटिव बातें कहते हैं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।