फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: BO पर नहीं चला श्रीकांत का जादू, 20 करोड़ के करीब पहुंची किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स

Sat, 18 May 2024 08:08 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 18 May 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Know Srikanth And Kingdom Of The Planet Of The Apes Latest Earnings
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स और श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शक इन दिनों सिनेमाघरों में जाना पसंद नहीं कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई इस बात का सबूत है। बॉलीवुड का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर से उतरता नजर आ रहा है। हालांकि, वीकएंड में फिल्मों की कमाई में उछाल देखने को मिलता है।  इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा है।

Box Office Collection Know Srikanth And Kingdom Of The Planet Of The Apes Latest Earnings
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

अभिनेता राजकुमार राव अपनी फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। कमाई को देखकर ऐसा लग रहा है कि राजकुमार की यह फिल्म एक बार फिर फ्लॉप की लिस्ट में शामिल होने वाली है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में राजकुमार ने फिल्म में श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है।

Box Office Collection Know Srikanth And Kingdom Of The Planet Of The Apes Latest Earnings
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

फिल्म की कमाई की बात करें ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आठवें दिन एक करोड़ पांच लाख का बिजनेस किया है, इसी के साथ ही फिल्म कुल कलेक्शन 18.9 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, वीकएंड में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Know Srikanth And Kingdom Of The Planet Of The Apes Latest Earnings
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म भारतीय दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म के आने के बाद श्रीकांत की कमाई में भी गिरावट देखने को मिल रही थी। इस फिल्म को भारत में डिज्नी इंडिया ने रिलीज किया है।

विज्ञापन
Box Office Collection Know Srikanth And Kingdom Of The Planet Of The Apes Latest Earnings
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म के आने के बाद बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड के तीन बंदर अन्य फिल्मों पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं।  ताजा आंकड़ो के मुताबिक आठवें दिन फिल्म ने 43 लाख रुपये की कमाई की है, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 19.28 करोड़ रुपये हो गया है।

Reema Lagoo: फिल्मों में ही नहीं, निजी जिंदगी में भी मजबूत मां थीं रीमा लागू, अकेले की बेटी की परवरिश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed